IAS टीना डाबी ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, रोती हुई निकली लड़कियां, लोग बोले- बाड़मेर गंदा कर दिया

IAS Tina Dabi: आईएएस टीना डाबी ने बाड़मेर के एक स्पा सेंटर पर छापा मारा तो संचालक के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि यहां गेट तोड़कर छापा मारा गया।

IAS Tina Dabi Spa Centre

IAS Tina Dabi ने स्पा सेंटर पर मारा छापा।

IAS Tina Dabi: राजस्थान की चर्चित IAS टीना डाबी इन दिनों बाड़मेर कलेक्टर के तौर पर पदस्थ हैं। उन्होंने ‘नवो बाड़मेर’ अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत पिछले दिनों उनके कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें वह गंदगी फैलाने वाले लोगों को लताड़ लगाती नजर आ रही थीं। अब यूपीएससी टॉपर रहीं टीना डाबी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…

विज्ञापन

रोती हुई बाहर निकलीं लड़कियां 

दरअसल, बुधवार को टीना डाबी ने बाड़मेर में अपनी टीम के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर पर अनैतिक काम होता था। जिसकी शिकायत टीना डाबी को मिली थी। जब छापा मारा गया तो यहां कुछ युवक और युवतियां मिले। जैसे ही स्पा सेंटर पर छापा मारा गया, लड़कियां रोती हुई बाहर निकलीं। वह पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाती नजर आईं।

विज्ञापन

तौलिया और चादर से छिपाया मुंह

जब लड़कियां बाहर निकलीं, तो लोगों ने कहा आपकी वजह से कई घर बर्बाद हो गए। आपने बाड़मेर  को गंदा कर दिया। कई लड़कियों ने अपना मुंह तौलिया और चादर से छिपा रखा था। इसके बाद पुलिस उन्हें जीप में बिठाकर थाने ले गई। वहीं कलेक्टर की इस छापेमारी को देख स्पा सेंटर संचालक भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस-प्रशासन के बंदोबस्त के आगे उसकी एक न चली।

विज्ञापन

विज्ञापन

तोड़ डाला गेट 

बताया जा रहा है कि पहले तो स्पा सेंटर संचालक ने उन्हें देख गेट नहीं खोला, टीना डाबी यहां करीब आधा घंटे तक खड़ी रहीं। उन्होंने इसके बाद स्पा संचालक को फटकार लगाते हुए कहा कि जब तक गेट नहीं खुल जाता, मैं यहीं खड़ी रहूंगी, भले ही दरवाजा ही क्यों न तोड़ना पड़े। इसके साथ टीना डाबी के साथ गई पुलिस टीम और यूआईटी अधिकारियों ने गेट तोड़ डाला। बताया जा रहा है कि सेंटर से 5 लड़कियों सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यहां देह व्यापार की आशंका है। पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ