Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 100 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों राजस्थान में है। रविवार को जैसे ही राहुल गांधी ने राजस्थान के दौसा से पैदल मार्च शुरू किया, सचिन पायलट के समर्थन में नारे सुनने को मिले।
समाचार एजेंसी ANI की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कुछ लोग कहते सुने जा सकते हैं, “सचिन पायलट जिंदाबाद। हमारा सीएम कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो।
https://twitter.com/ANI/status/1604319377397936128
और पढ़िए – राहुल गांधी को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की आलोचना करनी चाहिए थी: देवेंद्र फडणवीस
बता दें कि सचिन पायलट और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच मतभेदों की अटकलों ने अक्सर सत्ताधारी दल को प्रतिद्वंद्वी भाजपा के निशाने पर ला देता है।
जनवरी के पहले हफ्ते में यूपी में प्रवेश करेगी यात्रा
कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल मार्च वाली भारत जोड़ो यात्रा अब तक सात राज्यों से गुजर चुकी है। राजस्थान आठवां राज्य है जहां कांग्रेस की यात्रा जारी है। कहा जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
10 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines