गर्लफ्रेंड के साथ आए हिस्ट्रीशीटर ने SUV से काटा बवाल, युवक को कुचलने की कोशिश, Video वायरल

Rajasthan Crime News: बाड़मेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक एसयूवी सवार युवक जबरदस्ती सीढ़ियों पर खड़े युवक पर एसयूवी चढ़ाने की कोशिश करता है। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं मामला पारिवारिक रंजिश का बताया जा रहा है।

Rajasthan Crime News, Barmer Crime News

Barmer Crime News

Barmer Crime News: राजस्थान के बाड़मेर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिणधरी चौराहे पर शराब के ठेके के पास रात को एक जवान जोड़े ने ऐसा आतंक मचाया कि तीन थानों की पुलिस को वहां आना पड़ा। जब तक पुलिस वहां पहुंची प्रेमिका वहां से फरार हो गई। वहीं प्रेमी को पुलिस ने दबोच लिया। जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़ा यहां पर एक युवक को पीटने आया था। उन्होंने उस पर जीप चढ़ाकर मारने की कोशिश की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि शनिवार शाम को पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को अरेस्ट कर पैदल परेड निकाली।

पुलिस ने बताया कि बाड़मेर शहर के महावीर नगर में बोलेरो कार में अपनी फ्रेंड के साथ एसयूवी में आए देवेंद्र ने जबरदस्त बवाल काटा। उसने मनोज नाम के युवक को जान से मारने की कोशिश की। लेकिन सीढ़ियां होने और एसयूवी के नीचे बाइक फंसने से युवक की जान बच गई। पुलिस ने उसको रात में ही डिटेन कर लिया।

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की पैदल परेड करवाई

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, वहां से हिस्ट्रीशीटर की पैदल परेड करवाई गई। मामले में डीएसपी ने बताया कि देवेंद्र उर्फ देवाराम रीको थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिसने मनोज कुमार पर जानलेवा हमला किया। जान से मारने की नियत से कैंपर गाड़ी से उसको टक्कर मारी। आरोपी के साथ उसकी महिला मित्र भी थी। वहीं मामले में आरोपी की प्रेमिका अभी फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आपसी रंजिश में किया हमला

मामले में सामने आया है कि आरोपी और घायल युवक के परिवारों के बीच आपसी रंजिश है। वे आपस में रिश्तेदार भी थे। गुस्साए देवाराम ने बोलेरो में गाड़ी में बैठकर बाइकों को टक्कर मारते हुए मनोज पर हमला कर दिया। इससे मनोज घायल हो गया। जिसे बाद में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ