हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

वीरांगनाओं का सीएम हाउस कूच, सांसद किरोड़ीलाल बोले- इतनी याचना के बाद तो राक्षस भी पिघल जाता

विज्ञापन
Jaipur News MP Kirodi Lal Meena

Jaipur News: जयपुर में सचिन पायलट के बंगले के बाहर धरने पर बैठी तीन वीरांगनाओं ने गुरुवार को अनुठा प्रदर्शन किया। तीनों वीरांगनाओं ने मुंह में घास लेकर सीएम हाउस कूच करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। वीरांगनाओं साथ बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा भी शामिल थे।

सांसद किरोड़ीलाल ने ट्वीट कर साधा निशाना

बता दें कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की वीरांगनाएं सचिन पायलट के घर के बाहर पिछले 7 दिन से धरने पर बैठी है। वहीं धरने पर बैठी वीरांगनाओं का साथ दे रहे सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि सीएम ने आज फिर ट्वीट करके वीरांगनाओं के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है।

और पढ़िए –Jaipur News: समर्थकों की गिरफ्तारी पर बिफरे सांसद किरोड़ीलाल, बोले- मुख्यमंत्री जी इतना क्यों घबरा रहे हैं?

विज्ञापन

वीरांगनाएं आज अधीर हो गईं तो मुंह में घास लेकर सीएम हाउस की तरफ मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कूच करने लग गईं। हम नहीं चाहते कि आंदोलन हिंसक हो। तीनों वीरांगनाओं ने मुंह में दूब लेकर जमीन पर दंडवत होकर याचना की है कि मुख्यमंत्री हमारी बात सुनिए।

बड़े से बड़ा राक्षस भी पिघल जाता है

सांसद ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े से बड़ा राक्षस भी इतनी याचना के बाद पिघल जाता है। दंडवत प्रणाम करके प्रार्थना कर दी, अब देखना है कि सीएम पिघलकर दया भाव दिखाते हैं या नहीं। जब तक सीएम नहीं सुनेंगे, तब तक यहीं बैठे रहेंगे। मर जाएंगे, मिट जाएंगे, लेकिन इस जगह से नहीं हटेंगे।

विज्ञापन

और पढ़िए – Siwan Mob Lynching: बीफ ले जाने के शक में बिहार के 56 साल के शख्स की पीट-पीटकर हत्या, 3 गिरफ्तार

वीरांगनाओं को हर जगह अपमान मिला

सांसद ने आगे कहा कि वीरांगनाएं सम्मान लेने आई थीं, लेकिन इन्हें हर जगह अपमान मिला। पहले विधानसभा के सामने, फिर सीएम हाउस के सामने अपमान हुआ, फिर शहीद स्मारक पर अपमान हुआ। वीरांगनाएं और हम मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। सीएम नहीं मिल रहे थे तो हमने सचिन पायलट से कहा था कि प्रियंका गांधी से मिलवा दीजिए, लेकिन वो भी नहीं मिलवा पाए,पता नहीं कहां चले गए?

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola