Harish Chaudhary Poem Thakur Ka Kuan: राजस्थान विधानसभा में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है। विधानसभा के बजट सत्र पर अनुदान मांगों को लेकर बहस चल रही है। इस दौरान बाड़मेर की बायतु सीट से कांग्रेस के विधायक हरीश चौधरी ने भजनलाल सरकार के बजट को ठाकुर के कुएं की संज्ञा दी है। बता दें कि राजस्थान की पुरानी कहावत के अनुसार ठाकुर का कुआं जातिगत सोच को दर्शाता है। ऐसे में हरीश चौधरी के इस बयान पर बीजेपी पूरी तरह से हमलावर है।
कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने 2 दिन पहले विधानसभा में ठाकुर का कुआं शीर्षक नाम की एक कविता पढ़ी। इस कविता में ठाकुर शब्द को लेकर राजपूत समाज के विधायकों ने विधानसभा में कड़ी आपत्ति जताई। हरीश चौधरी ने कहा बजट के अंदर दलितो, आदिवासियों और पिछड़ों की क्या स्थिति है। यह हम लोग महसूस कर सकते हैं। ऐसे में बजट को पढ़ने के बाद ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविता याद आती है, उन्होंने कविता पढ़ते हुए कहा कि बैल ठाकुर का, हल ठाकुर का, हल की मूठ पर हथेली अपनी…फसल ठाकुर की…कुआं ठाकुर का…पानी ठाकुर का…खेत खलिहान ठाकुर के…गली-मोहल्ले ठाकुर के…फिर अपना क्या? गांव-शहर, देश?
सत्ता पक्ष ले रहा चुटकियां
हरीश चौधरी की इस कविता के बाद राजस्थान में अब राजपूत समाज कांग्रेस के खिलाफ लामबंद हो गया है। फिलहाल इस मुद्दे पर विपक्ष खामोश है और सत्ता पक्ष चुटकियां ले रहा है क्योंकि 5 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव आने वाले हैं ऐसे में हरीश चौधरी की यह कविता कांग्रेस के लिए गले की फांस बनने वाली है। हालांकि इस बयान को फिलहाल विधानसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया है।
राजपूत समाज ने की निंदा
बाड़मेर की शिव सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि रिफाइनरी कौन खा गया? कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी का यह बयान सोशल मीडिया और आम जनमानस में छाया हुआ है। राजपूत समाज के सबसे बड़े संगठन श्री राजपूत सभा ने बयान जारी कर माफी की मांग की है। इसके अलावा करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने भी माफी मांगने की बात की है और ऐसा नहीं होने पर सबक सिखाने के साथ-साथ सड़कों पर उतरने की बात कही है।
ये भी पढ़ेंः मसाज के साथ सर्विस भी मांग रहा था कस्टमर, लड़कियों ने कर दी छितर परेड; हैरान कर देगी वजह
अपनों के निशाने पर हरीश चौधरी
हरीश चौधरी को इस बयान के बाद परायों की ही नहीं अपनों की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने चौधरी के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज का इतिहास त्याग, शौर्य और समर्पण का रहा है। वहीं बीजेपी सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि जातिगत टिप्पणी करना अपनी राजनीति को चमकाने का कारण हो सकता है लेकिन राज्य, देश और समाज के लिए यह घातक हो सकता है।
उपचुनाव में दिखेगा करंट
बहरहाल लोकसभा चुनाव में राजपूत समाज की नाराजगी झेल चुकी बीजेपी को बड़ा झटका लग चुका है। हरीश चौधरी के इस बयान ने अब कांग्रेस को भी बड़े वोट बैंक के उसी ट्रांसफार्मर के नीचे ला खड़ा किया है जहां आने वाले उपचुनाव में इसका करंट दिखना तय है। भले ही पूरे बयान को विधानसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया हो लेकिन सदन के भीतर से शुरू हुआ बवाल अब सदन के बाहर भी नजर आने लगा है।
ये भी पढ़ेंः भारतीय टीम के खिलाड़ी पर रेप केस में FIR, थाने में पीड़िता बोली-खुद को बताया था एयरफोर्स सैनिक
जयपुर से केजे श्रीवत्सन की रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
17 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
20 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines