राजस्थान में कांग्रेस के बायतू विधानसभा से विधायक हरीश चौधरी को गुरुवार को एक ऑडियो मैसेज में जान से मारने की धमकी मिली है। चौधरी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस धमकी के बारे में जानकारी उनके समर्थकों से मिली।
चौधरी ने कहा कि जान के खतरे का ऑडियो सामने आने के बाद मैंने पुलिस को इस बारे में जानकारी दे की है। मुझे नहीं पता कि ऐसे धमकी भरे ऑडियो मैसेज कौन बना रहा है और इसके पीछे उनका उद्देश्य क्या है। मेरे पास इसे लेकर कोई भी जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर कैसे भाग गए शूटर? पढ़ें इस खास रिपोर्ट में
वहीं, इसे लेकर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने कहा कि पुलिस ने इस ऑडियो संदेश का संज्ञान लिया है और जांच भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विधायक के पास है वाई श्रेणी की सुरक्षा
बता दें कि कांग्रेस विधायक को पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं और तब से उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है। ताजा मिला ऑडियो संदेश कथित तौर पर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद तीन दिसंबर के बाद रिकॉर्ड किया गया था।
ये भी पढ़ें: Sukhdev Singh Gogamedi की हत्या के बाद छलका बेटी का दर्द, बताई क्या थी पिता की आखिरी ख्वाहिश?
जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को मिला धमकी वाला ऑडियो संदेश गुरुवार की दोपहर व्हाट्सएप ग्रुप्स पर लीक हुआ था। इस मैसेज में हो रही बातचीत में एक व्यक्ति को हरीश चौधरी को गोली मारने की बात कहते हुए सुना जा सकता है।
910 वोट के अंतर से जीते थे हरीश चौधरी
विधानसभा चुनाव में चौधरी ने 910 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। चौधरी को 76,821 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मेद राम बेनीवाल को 75,911 मत मिले थे। यहां से भाजपा प्रत्याशी रहे बलराम मूढ के खाते में 51,720 वोट आए थे।
इस चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। राज्य की 199 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली जबकि कांग्रेस के खाते में 69 सीटें आईं। इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी ने तीन, बसपा ने दो और रालोद ने एक सीट पर जीत हासिल की।
संबंधित खबरें
आग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
28 mins agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines