हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Hanumangarh: दहेज से परेशान विवाहिता ने कुंड में लगाई छलांग, दो मासूम समेत तीन की मौत

विज्ञापन
Suicide in Hanumangarh

हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से इस वक्त दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले में दहेज से परेशान विवाहिता ने दो मासूम बच्चों के साथ छलांग लगा ली। इस दर्दनाक हादसे में मां समेत तीनों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक यह घटना नोहर थानाक्षेत्र के बिरकाली गांव की है। इसके बाद घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव नोहर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी के रूम में रखवाये।

आपको बता दें अभी आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चला है। लेकिन पुलिस के मुताबिक मामला पृथमदृष्टया दहेज की मांग करने की वजह से परेशान होकर आत्महत्या का लग रहा है।

जानकारी के अनुसार कुंड में डूबने से विवाहिता हुसैना, पुत्र विशाल और पुत्री सिमरन की मौत हो गई है। मृतका के भाई ने नोहर थाना में दर्ज दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। मौके पर पहुंची नोहर पुलिस जांच में जुटी है।

नोहर थाना अधिकारी रविंद्र सिंह नरूका ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला प्रताड़ना का लग रहा है। मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें