जयपुर: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी में एक खेत पर बक्से के अंदर 4 साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बच्चे के दादा-दादी ने उसकी हत्या कर फोन करके अपने मालिक को जानकारी दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए।
दादा-दादी के साथ रहता था पोता
यह मामला पिलानी से 15 किलोमीटर दूर ढक्करवालां गांव का है। पिलानी थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि रविवार दोपहर को ढक्करवालां गांव के भूपेश ने सूचना दी कि उसके खेत की एक कोटड़ी में रखे बक्से में एक बच्चे का शव मिला है। भूपेश ने पुलिस को बताया कि उसके खेत में सुरेश और उसकी पत्नी रोशनी मजदूरी करते हैं और उनके साथ उनका पोता सूर्य भी रहता था।
सुरेश ने खुद फोन कर दी जानकारी
भूपेश ने पुलिस को बताया कि उसके पास रविवार सुबह करीब 11 बजे सुरेश का फोन आया। सुरेश ने कहा- मुझसे गलती हो गई। उसने अपने पोते को रात में एक बक्से के अंदर बंद कर दिया और वह गांव से निकल गया है। तुम बक्से को चेक कर लो। इसके बाद सुरेश ने अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद वे आनन-फानन में खेत पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बक्से को खोला तो, उसमें बच्चे का शव मिला।
यह भी पढ़ें-राजस्थान में बस ने पदयात्रियों को रौंदा; 5 की मौत, छह की हालत गंभीर
मामले की जांच कर रही पुलिस
घटना का मौका मुआयना करने के साथ ही पुलिस गांव के मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। अभी इस मामले में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है कि बच्चे की हत्या किस वजह से और किन परिस्थितियों में की गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। बच्चे के शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पता चल पाएगा कि बच्चे की मौत बक्से में दम घुटने की वजह से हुई है या हत्या की गई है। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
35 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines