हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान: बीजेपी-कांग्रेस नेता के बीच X वॉर, एक-दूसरे पर उछाली 'कीचड़'

Govind Singh Dotasara Rajendra Singh Rathore X War: बीजेपी-कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan: गोविंद सिंह डोटासरा और राजेंद्र राठौड़ के बीच डिजिटल वॉर।

Govind Singh Dotasara Rajendra Singh Rathore X War: राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस नेता के बीच सोशल मीडिया पर जमकर तकरार देखने को मिल रही है। बीजेपी के धाकड़ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पिछले कुछ समय से एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। बात ‘कीचड़ उछालने’ तक पहुंच चुकी है।

डोटासरा के X पर किए गए ताजा पोस्ट में उन्होंने कीचड़ उछालने की बात कही है। खास बात यह है कि दोनों ही शेरो-शायरी के जरिए एक-दूसरे से जुबानी जंग में लगे हैं।

कीचड़ उछालकर कीचड़ से कौन बचा है?

गोविंद सिंह डोटासरा ने राजेंद्र राठौड़ के पर्चा लीक के आरोपों का जवाब देते हुए लिखा- ”कीचड़ उछालकर कीचड़ से कौन बचा है, मर्यादित रहना ही मर्यादा का उसूल सच्चा है। आपकी सरकार है तो जांच करवाओ।” इससे पहले डोटासरा ने तारानगर से विधानसभा चुनाव हार चुके राजेंद्र राठौड़ को ‘माफिया’ तक करार दे दिया था। वहीं राठौड़ ने डोटासरा के परिवार से 4 आरएएस बनने पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन

कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?

दरअसल, कुछ दिनों पहले विधानसभा में सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार के समय डोटासरा के परिवार से 4 आरएएस बनने पर तंज कसा था। उन्होंने पूछा था कि कौनसी चक्की का आटा खाया कि एक समान अंक लाकर 4 आरएएस बन गए। इस पर डोटासरा ने कहा था कि ‘तारानगर वाले नेताजी’ से पूछो।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं राजेंद्र राठौड़  

डोटासरा तारानगर वाले नेताजी राजेंद्र राठौड़ को कह रहे थे। राजेंद्र राठौड़ को इस विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। दोनों नेता पहले भी एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। इस तरह वह इस बार विधानसभा नहीं पहुंच पाए। हालांकि राठौड़ को अब भी काफी सक्रिय देखा गया है। बता दें कि राजेंद्र राठौड़ चूरू के विधायक रह चुके हैं। उन्हें वसुंधरा राजे का खासमखास माना जाता है। वह नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। कहा जा रहा है कि बीजेपी राजेंद्र राठौड़ को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने, पता चली हादसे की असली वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola