Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Gangster Rohit Rathore : गोगामेड़ी हत्याकांड को अंजाम देने वाले गैंगस्टर रोहित राठौड़ के खिलाफ जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने पुलिस की सूचना पर कार्रवाई की है। उसके खातीपुरा के सुंदर नगर में स्थित अवैध तरीके से बने घर को तोड़ा जा रहा है।
बता दें कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार किसी गैंगस्टर के ठिकाने पर बुलडोजर चला है।
रोहित राठौड़ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को अंजाम देने वाले शूटर्स में से एक था। इन लोगों ने गोगामेड़ी के घर में जानकर उन पर गोलियां बरसा दी थीं। इस मामले में पुलिस ने रोहित समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया था।
कौन है रोहित राठौड़
बता दें कि रोहित राठौड़ मूल रूप से नागौर जिले के मकराना का रहने वाला है। उसके खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज है जिसमें वह लंबे समय तक जेल की सजा काटी ती। इस मामले में उसे तीन साल पहले जमानत मिली थी। इसके अलावा उसे आर्म्स एक्ट के तहत भी गिरफ्तार किया गया था।
उसके पिता सेना में थे और रिटायर होने के बाद आरटीओ में जॉब करते थे। कुछ समय पहले दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी। दुष्कर्म के मामले में जमानत मिलने के बाद भी उसे लग्जरी गाड़ियों में घूमते हुए देखा गया था। जानकारी के अनुसार वह संपत नेहरा गैंग से भी जुड़ा था।
ये भी पढ़ें: रेप का आरोपी, लग्जरी गाड़ियों का शौकीन; रिटायर्ड फौजी का बेटा कैसे बना शूटर
ये भी पढ़ें: भजनलाल सरकार का बड़ा ऐलान, अब केवल 450 रुपये में मिलेगा सिलेंडर
ये भी पढ़ें: क्या है राजीव गांधी युवा मित्र योजना, जिसे भाजपा सरकार ने कर दिया बंद
ये भी पढ़ें: चलती बस में आया ड्राइवर को हार्ट अटैक, कंडक्टर की सूझ-बूझ ने बचाया
संबंधित खबरें
'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
21 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
10 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines