जोधपुर के घनश्याम मंदिर में दही हांडी फोड़ने के दौरान हादसा, कई घायल
Edited By Pankaj Mishra

Ghanshyam Mandir Jodhpur
Edited By Pankaj Mishra

Ghanshyam Mandir Jodhpur
Ghanshyam Mandir Jodhpur : राजस्थान के जोधपुर के घनश्याम मंदिर के नंदोत्सव कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को दही हांडी फोड़ने के दौरान भारी भरकम डीजे लाइट्स और स्पीकर ट्रस भीड़ पर गिर गया। हादसे के वक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
ट्रस गिरते ही मौके पर भगदड़ जैसे हालात हो गए। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल पास के महात्मा गांधी अस्पताल भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दही हांडी ट्रस से बांधा था और लोग उसे फोड़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी अचानक ट्रस का एक हिस्सा पिलर से हट गया और धड़ाम से लोगों की भीड़ पर गिर गया।
हादसे के वक्त मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे जो घबरा गए। आनन-फानन में ट्रस मौके से हटाया गया।
बताया जा रहा है कि अगर ट्रस का पूरा हिस्सा गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की जानकारी मिलने अपर एसीपी सेंट्रल छवि शर्मा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच कर हालात को काबू में किया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.