राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस साल कोरोना से 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पहली मौत जयपुर के SMS अस्पताल में लावारिस मरीज की हुई है, जबकि जयपुर के राजस्थान अस्पताल में भी कोरोना से एक शख्स की मौत हुई। जयपुर में कोरोना से 2 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। SMS अस्पताल में एक लावारिस मरीज की रविवार को अस्पताल में हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। SMS अस्पताल प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अब जिनोम सीक्वेंसिंग से पता चलेगा मौत कोरोना के किस वेरिएंट से हुई है।
राजस्थान में 26 मई का कोविड अपडेट
राजस्थान में 26 मई को कोरोना संक्रमित मरीजों के कुल 8 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 3 जोधपुर एम्स, एक-एक मामला SNMC जोधपुर, RNT उदयपुर, राजस्थान हॉस्पिटल जयपुर, बी लाल लैब जयपुर और EHCC जयपुर में मिला है। इनमें 26 साल से 55 साल के उम्र के लोग शामिल हैं।
- 26 वर्षीय महिला, डीडवाना
- 40 दिन का बच्चा, अन्य राज्य से
- 55 वर्षीय महिला, जोधपुर
- 55 वर्षीय पुरुष, जोधपुर
- 29 वर्षीय महिला, उदयपुर
- 26 वर्षीय पुरुष, जयपुर
- 35 वर्षीय पुरुष, जयपुर
- 36 वर्षीय महिला, जयपुर
3 नए केस आए सामने, 2 महीने की बच्ची भी भर्ती
इससे पहले रविवार (25 मई) को प्रदेश में 3 नए मामले सामने आए थे। इनमें एक जोधपुर, एक उदयपुर और एक जयपुर के मामले शामिल हैं। इनमें 2 महीने की एक बच्ची भी शामिल है। नागौर के डीडवाना की दो माह की बच्ची फिलहाल जोधपुर एम्स के एनआईसीयू में एडमिट है।
राजस्थान में अब तक 23 मामले आए सामने
इस साल अब तक कोरोना के कुल 23 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 2 की मौत हुई है। एक मृतक की पहचान 26 वर्षीय पुरुष, जयपुर निवासी, टीबी के सह-रोगी के रूप में हुई है। वह पिछले दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे और 25 मई को उनकी मौत हो गई। उनका कोविड टेस्ट 24 मई को पॉजिटिव आया था।
इस साल सामने आए कोरोना के मामले इस प्रकार हैं:-
अजमेर – 2
बीकानेर – 1
डीडवाना – 3
जयपुर – 6
जोधपुर – 4
फलोदी – 1
सवाई माधोपुर – 1
उदयपुर – 4
अन्य – 1
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines