Rajasthan Luni Railway Station Fire : राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जोधपुर में स्थित एक रेलवे स्टेशन पर स्थित कोच यानी अवकाश आवास में भीषण आग लग गई, जिससे रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
जोधपुर के पास स्थित लूनी रेलवे स्टेशन के कैंपिंग कोच में बुधवार को अचानक से आग लग गई। इस कोच में खाना बनाते समय यह हादसा हुआ। कोच में दो गैस सिलेंडर रखे हुए हैं, जिनको बाहर नहीं निकाला जा सका है। ऐसे में गैस सिलेंडर के फटने का डर है। अगर ऐसा हुआ तो आग और भड़क सकती है।
यह भी पढे़ं : IPS किशनसहाय मीणा कौन? चुनाव ड्यूटी की बजाय Tea पार्टी करने पर सस्पेंड
कोच से सुरक्षित बाहर निकले रेलवे कर्मचारी
धुआं उठता देख रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोच में आराम कर रहे कर्मचारियों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। साथ ही स्टेशन मास्टर ने इस घटना की सूचना स्थानीय फायर ब्रिगेड को दी। दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढे़ं : Video: राजस्थान के मंदिर में चाकूबाजी, अघोरी ने संत पर बोला हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल
लूनी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आग से लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है। आग बुझने के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी कि ये घटना कैसे हुई? स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल है।
संबंधित खबरें
राजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
11 hrs ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
2 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
4 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
5 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
5 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
8 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines