राजस्थान में बड़ा हादसा, 7 लोग जिंदा जले, सामने आया Video

Fatehpur Road Accident : राजस्थान के फतेहपुर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। एक कार ने ट्रक को मार दी, जिससे दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस घटना में कार सवार 7 लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

Fatehpur Road accident

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा।

Fatehpur Road Accident : राजस्थान के सीकर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। फतेहपुर के चूरू-सालासार हाईवे पर तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार सवार 7 लोग जिंदा जल गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

यह घटना फतेहपुर के शेखावटी में घटी है। एक कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक में रुई भरी हुई थी। भिड़ंत होते ही कार और ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे जिंदा जल गए। सूचना पर फतेहपुर, रामगढ़ और लक्ष्मणगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार में यूपी की नंबर प्लेट लगी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मेरठ के रहने वाले थे मृतक

आग बुझने के बाद जिंदा जले लोगों को कार से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक मेरठ के रहने वाले थे। वे सालासर बालाजी के दर्शन करके वापस मेरठ जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

मृतकों की हुई पहचान

विज्ञापन

मृतकों की पहचान नीलम पत्नी मुकेश गोयल, आशुतोष पुत्र मुकेश गोयल, मंजू पत्नी महेश बिंदल, हार्दिक पुत्र महेश बिंदल, स्वाति पत्नी हार्दिक बिंदल, दीक्षा पुत्री हार्दिक बिंदल के रूप में हुई है। मरने वालों में एक छोटी बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने मृतकों के घरवालों को हादसे की सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ