हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शिक्षक भर्ती में फर्जी ताइक्वांडो सर्टिफिकेट का खुलासा, 19 अभ्यर्थियों सहित 20 गिरफ्तार

एसओजी की जांच के मुताबिक इस पूरे मामले में कुल 39 अभ्यर्थियों ने फर्जी प्रमाण पत्र और फर्जी सत्यापन रिपोर्ट के जरिए नौकरी पाने की कोशिश की. अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में खुद को उत्कृष्ट खिलाड़ी बताया था.

विज्ञापन

राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने ताइक्वांडो खेल के फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी हासिल करने के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए 19 अभ्यर्थियों समेत कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक फर्जी ताइक्वांडो फेडरेशन के नाम से खेल प्रमाण पत्र तैयार करवाए थे और इन्हीं के आधार पर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में उत्कृष्ट खिलाड़ी का दावा किया था.

एसओजी की जांच के मुताबिक इस पूरे मामले में कुल 39 अभ्यर्थियों ने फर्जी प्रमाण पत्र और फर्जी सत्यापन रिपोर्ट के जरिए नौकरी पाने की कोशिश की. अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में खुद को उत्कृष्ट खिलाड़ी बताया था. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि फर्जी प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मोबाइल से भेजे गए फर्जी ईमेल का इस्तेमाल किया गया. शिक्षा विभाग को भेजी गई इस ईमेल रिपोर्ट को सही मान लिया गया और उसी आधार पर प्रमाण पत्रों का सत्यापन मान लिया गया.

यह भी पढ़ें: दबिश देने गई थी पुलिस टीम, आरोपी ने देखते ही खोल दी पिटबुल की जंजीर; कांस्टेबल हुई जख्मी

विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया है कि प्रमाण पत्रों को वैध दिखाने के लिए डुप्लीकेट ईमेल आईडी बनाई गई थी, जिसके जरिए फर्जी सत्यापन रिपोर्ट भेजी जाती थी. एसओजी अब इस पूरे गिरोह के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फर्जी प्रमाण पत्र बनाने और सत्यापन कराने में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola