---विज्ञापन---

राजस्थान में कमल या पंजा! जानें सिर्फ 10 प्वाइंट्स में एग्जिट पोल के निचोड़

Rajasthan Election Exit Polls 2023 : कुछ एग्जिट पोल में भाजपा ने बढ़त बनाई है तो कुछ में कांग्रेस। वहीं कुछ पोल्स में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर है। आइये जानते हैं 10 प्वाइंट्स में राजस्थान एग्जिट पोल्स के निचोड़।

---खबर नीचे जारी है---

Rajasthan Election Exit Polls 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया और अब 3 दिसंबर को मतगणना होगी। इससे पहले कुछ चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आए हैं। कुछ एग्जिट पोल में भाजपा ने बढ़त बनाई है तो कुछ में कांग्रेस। वहीं कुछ पोल्स में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर है। आइये जानते हैं 10 प्वाइंट्स में राजस्थान एग्जिट पोल्स के निचोड़।

जानें सिर्फ 10 प्वाइंट्स में

1. राजस्थान में 1993 से लेकर अब तक हर विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का रिवाज रहा है। ऐसे में क्या इस बार भी सरकार बदलेगी? इसे लेकर एग्जिट पोल्स के अलग-अलग नतीजे सामने आए हैं।

2. न्यूज 24 टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल में एक बार फिर गहलोत की सरकार वापसी कर सकती है। राजस्थान में कांग्रेस की झोली में 101 सीटें और भाजपा की झोली में 89 सीटें जाएंगी, जबकि अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
news24 Whatsapp Channel

3. एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल में भाजपा वापस लौट सकती है। भाजपा को 94-114 और कांग्रेस को 71-91 सीट मिलने का अनुमान है।

---खबर नीचे जारी है---

4. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में सूबे में पहले नंबर पर कांग्रेस और दूसरे नंबर पर भाजपा रहेगी, लेकिन दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर रहने की उम्मीद है। कांग्रेस के खाते में 89-106 सीटें और भाजपा के खाते में 80-100 सीटें जाने की संभावना है।

5. टाइम्स नाउ ईटीजी एग्जिट पोल में भाजपा बंपर जीत के साथ सरकार बनाएगी। 108-128 सीटों पर भाजपा और 56-72 सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज कर सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

6. POLSTAR एग्जिट पोल में भाजपा की झोली में 100-110 और कांग्रेस की झोली में 90-100 सीटें आ सकती हैं। दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकालबा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : बाबा रे बाबा! मध्य प्रदेश में किस पार्टी पर बरसी बाबाओं की कृपा? जानें क्या कहते हैं Exit Polls

---खबर नीचे जारी है---

7. कुछ एग्जिट पोल्स में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अगर कोई पार्टी बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाएगी तो निर्दलीय भी अहम भूमिका भी निभा सकते हैं। अनुमान है कि करीब आधा दर्जन सीटों पर निर्दलीय या बागी नेताओं का कब्जा रहेगा।

8. राजस्थान विधानसभा चुनाव में ओल्ड पेंशन योजना (OPS) का भी फैक्टर काफी अहम रहा है। सूबे में इस स्क्रीम का लाभ लेने में 40 लाख लोग आते हैं, जिनकी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका है।

---खबर नीचे जारी है---

9. सूबे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत भी अहम मुद्दा है। हालांकि, पहले से ही कांग्रेस लोगों को 500 रुपये में सिलेंडर दे रही है. चुनाव के दौरान भाजपा ने 450 रुपये में सिलेंडर देने का ऐलान किया तो इस पर कांग्रेस ने भी सिलेंडर की कीमत 400 रुपये करने का वादा किया है।

10. राजस्थान चुनाव में 4 छोटी पार्टी बहुजन समाज पार्टी, आरएलपी, एएसपी और बीएपी ने ताल ठोंका है। 2018 के चुनाव में बीएसपी और आरएलपी को जीत मिली थी.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 01, 2023 11:42 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola