बाबा रे बाबा! मध्य प्रदेश में किस पार्टी पर बरसी बाबाओं की कृपा? जानें क्या कहते हैं Exit Polls

Madhya Pradesh Election exit polls 2023 : मध्य प्रदेश में नेता बाबाओं के पीछे इसलिए भागते हैं, क्योंकि कई क्षेत्रों में उनके अनुयायियों की संख्या काफी ज्यादा है और चुनाव में काफी फायदा भी मिलता है।

mp-exit-poll
विज्ञापन

Madhya Pradesh Election exit polls 2023 : मध्य प्रदेश में सरकार भले किसी हो, लेकिन बिना धर्म गुरुओं के सत्ता तक पहुंच पाना संभव नहीं है। एमपी चुनाव में ‘बाबा पॉलिटिक्स’ का भी खेल जमकर चलता है। ऐसे में हर पार्टी के दिग्गज नेता बाबाओं के शरण में जरूर जाते हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में उनके कार्यक्रम भी कराते रहते हैं। मध्य प्रदेश चुनाव में भी इसका असर देखने को मिला है। आइये जानते हैं कि एग्जिट पोल में किस पार्टी पर बाबाओं की कृपा बरसी है?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मध्य प्रदेश में नेता बाबाओं के पीछे इसलिए भागते हैं, क्योंकि कई क्षेत्रों में उनके अनुयायियों की संख्या काफी ज्यादा है और चुनाव में काफी फायदा भी मिलता है। मालवा, निमाड़, चंबल, बघेलखंड रीजन में बाबाओं की सक्रियता ज्यादा है, इसलिए चुनाव के दौरान इन क्षेत्रों में लगातार धर्म गुरुओं के कार्यक्रम कराए गए थे। इन रीजन में कुल 130 विधानसभा सीटें आती हैं, जहां बिना धर्म गुरुओं की कृपा के जीत संभव नहीं है। ऐसे में इन क्षेत्रों में जीत के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने धर्म की रोटी काटने की कोशिश की है।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
news24 Whatsapp Channel

जानें क्या हैं एग्जिट पोल के नतीजे

विज्ञापन

न्यूज 24 टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रचंड बहुमत मिलता नजर आ रहा है। भाजपा को 151 और कांग्रेस को 74 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल में भाजपा को 88-112 और कांग्रेस को 113-137 सीटें मिल सकती हैं। मध्य प्रदेश के लिए एग्जिट पोल के अलग-अलग नतीजे सामने आए हैं. भाजपा को 6 एग्जिट पोल में और कांग्रेस को 3 एग्जिट पोल में बढ़त मिलता दिखाया गया है। यानी सूबे की जनता ने किस पार्टी पर विश्वास जताया है, इसका 3 दिसंबर को ही सही पता चलेगा।

देखें एबीपी सी वोटर के रीजन वाइज एग्जिट पोल

विज्ञापन

निमाड़ रीजन (28)

भाजपा : 10-14
कांग्रेस : 14-18
अन्य : 0-1

विज्ञापन

चंबल रीजन (34)

भाजपा : 4-8
कांग्रेस : 25-29
अन्य : 0-2

विज्ञापन

मालवा रीजन (45)

भाजपा : 25-29
कांग्रेस : 16-20
अन्य : 0-1

विज्ञापन

बघेलखंड रीजन : बघेलखंड के 13 जिलों में कुल 56 विधानसभा सीटें आती हैं. इसी क्षेत्र से बाबा बागेश्वर भी आते हैं। एग्जिट पोल में इस रीजन में कांग्रेस को बढ़त मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ