उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच लाखों पर्यटक पहाड़ी इलाकों की ओर पहुंच रहे हैं. मनाली, रोहतांग, नैनीताल और चारधाम यात्रा मार्गों पर भारी भीड़ की वजह से कई किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम लग गए हैं. पर्यटकों को घंटों तक सड़क पर फंसे रहना पड़ रहा है.
मनाली में कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम

2 / 7
हिमाचल प्रदेश के मनाली में वीकेंड के दौरान पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इसके चलते सड़कों पर लंबी वाहन कतारें लग गईं और लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा. ज्यादातर भीड़ रोहतांग पास जाने के लिए उमड़ी थी. शनिवार को करीब 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक लग गया. कई पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी भी साझा की.
चारधाम यात्रा मार्गों पर भी भारी भीड़

3 / 7
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जोशीमठ और विष्णुप्रयाग के बीच कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.
नैनीताल में पार्किंग और ट्रैफिक ने बढ़ाई मुश्किल

4 / 7
फेमस टूरिस्ट प्लेस नैनीताल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. सीमित सड़कें और पार्किंग व्यवस्था होने के कारण शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक दबाव बढ़ गया है. प्रशासन लगातार यातायात को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

5 / 7
मनाली, रोहतांग और उत्तराखंड के कई इलाकों से ट्रैफिक जाम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कई वीडियो में सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं. होटल, होमस्टे, टैक्सी सेवा, रेस्टोरेंट, लोकल मार्केट और छोटे व्यापारियों को फायदा हो रहा है.
पर्यटन से स्थानीय कारोबार को मिला फायदा

6 / 7
पर्यटकों की बढ़ती संख्या से होटल, रेस्टोरेंट और स्थानीय व्यापारियों को काफी मुनाफा हो रहा है. कई हिल स्टेशनों में होटल बुकिंग लगभग फुल बताई जा रही है.
एक्सपर्ट्स की सलाह

7 / 7
विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या पहाड़ी इलाकों की क्षमता पर दबाव डाल रही है. ऐसे में सलाह दी जा रही है कि पहाड़ों की यात्रा करने से बचें. नहीं तो आपको जाम में फंसना पड़ सकता है. साथ ही और भी दिक्कतें हो सकती हैं.