Dungarpur News (कामेन्दु जोशी): यूपी के प्रयागराज से लौट रहे डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा के श्रद्धालुओं की एक जीप की बारां जिले के शाहबाद नेशनल हाईवे पर ट्रॉले से टक्कर हो गई। इस हादसे में क्रूजर जीप सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। गंभीर 5 घायलों को कोटा के लिए रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का शाहबाद अस्पताल में उपचार जारी है। सभी लोग प्रजापति समाज के थे।
जानकारी के मुताबिक, डूंगरपुर जिले के सांगवाड़ा निवासी जगदीश प्रजापत, भरत प्रजापत और मोहनलाल प्रजापत अपने परिवार के साथ 21 फरवरी को सांगवाड़ा से एक क्रूजर जीप लेकर प्रयागराज महाकुंभ में गए थे। वहीं प्रयागराज से लौटते समय आज सुबह नेशनल हाईवे नंबर 27 पर फरेदुआ पाजन टोरी गांव के पास ट्रॉले से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जीप सवार लोगों के हाथ, पैर, सिर और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं।
आस-पास के लोगों ने की मदद
मौके पर लोगों ने जीप में फंसे घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में जीप सवार जगदीश पुत्र हीरालाल निवासी सांगवाड़ा, भरत पुत्र कचरा उम्र 45 साल निवासी टामरिया, अमृत पुत्र भरत उम्र 40 साल निवासी टामटिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं हादसे में देवांगी प्रजापत, फाल्गुनी प्रजापत, जशोदा, तुलसी, मोहनलाल, सोनिका, ममता, क्रिश, ड्राइवर निलेश घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- ‘बीच में डिस्टर्ब मत कर नहीं तो मेरा जूता बात करेगा’, राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस MLA का आपत्तिजनक बयान
संबंधित खबरें
आग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
46 mins agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines