Rajasthan Crime: ‘महिला को प्रेग्नेंट करो और 25 लाख का इनाम पाओ…’ कुछ ऐसे ही मैसेज लोगों को भेजकर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। साइबर ठगी का अनोखा मामला राजस्थान के डीग जिले में सामने आया है। पुलिस ने 3 शातिरों को अरेस्ट किया है, जो कुछ ही देर में खाता साफ कर देते थे। मेवात इलाके में सामने आए मामले के बाद पुलिस भी दंग रह गई थी। तीनों ठगों ने पूछताछ में कई वारदातें कबूल की हैं। ये लोग फेक मैसेज के जरिए लोगों को शिकार बनाते थे। लोगों को फर्जी नंबरों से कॉल करते थे। इसके बाद उनको महिलाओं को प्रेग्नेंट करने पर 25 लाख का फर्जी ऑफर दिया जाता था। इसके बाद सिक्योरिटी के नाम पर पैसे की डिमांड की जाती थी। अगर कोई झांसे में आ जाता तो उसको लिंक भेजा जाता था। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया जाता, आरोपी खाता साफ कर देते थे। पुलिस के अनुसार इन्होंने कई लोगों को चूना लगाया है। कुछ लोग शर्म के मारे भी पुलिस को शिकायत नहीं करते थे।
यह भी पढ़ें:11 जुआरियों का शातिर दिमाग, सीटें हटाकर लगाए गद्दे और चलती बस को बना दिया कैसीनो; ऐसे आए काबू
गोपालगढ़ थाना पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में डीग जिले के जांगली गांव का रहने वाला राजू पुत्र हसन, कन्होर निवासी राहिल पुत्र सपात और बक्सुका निवासी खालिद पुत्र हारून मेव शामिल हैं। ये लोग दिनभर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे। फर्जी विज्ञापन के जरिए लोगों को शिकार बनाते और फोन बंद कर लेते। आरोपियों से कई फर्जी सिम, एटीएम और मोबाइल बरामद किए गए हैं।
सोशल मीडिया पर डालते थे फर्जी विज्ञापन
गोपालगढ़ थानाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि मेवात इलाके में साइबर क्राइम ज्यादा बढ़ गया है। जिसके बाद एंटी वायरस अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस जांगली गांव में गश्त पर थी। ये लोग पुलिस को देख जंगल में भागने लगे। पीछा करके तीनों को दबोच लिया गया। जिसके बाद पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को पता नहीं था कि ये लोग इतने बड़े ठग निकलेंगे। आरोपी सोशल मीडिया पर ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब के नाम से फर्जी विज्ञापन डालते थे। जिसे देख शिकार खुद भी इनसे संपर्क करता था। पुलिस ने सलाह दी है कि अगर किसी के मोबाइल पर ऐसा मैसेज आए तो इसे इग्नोर करें।
यह भी पढ़ें:‘यहां सब लूट रहे…’ UPSC की छात्रा ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में सामने आई ये चौंका देने वाली वजह
यह भी पढ़ें:32 सेकंड में 50 लाख की लूट, 7 लुटेरों ने नहीं छोड़ा कोई सुराग; एक चाय के कप ने ऐसे खोल दिया राज
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines