हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कौन हैं दामोदर अग्रवाल? भाजपा की 9वीं लिस्ट में एकलौता नाम

Who Is Damodar Agarwal : देश में लोकसभा चुनाव का महासमर शुरू हो गया है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच भाजपा ने एक और लिस्ट जारी की है, जिसमें भीलवाड़ा सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं दामोदर अग्रवाल?

विज्ञापन
कौन हैं दामोदर अग्रवाल?

Who Is Damodar Agarwal : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी जमीन बिछ गई है। राजनीतिक पार्टियां भी दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। दलों ने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। अब पार्टी के दिग्गज नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए जनसभा और चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उम्मीदवार की 9वीं लिस्ट जारी की, जिसमें दामोदर अग्रवाल का नाम है। आइए जानते हैं कि कौन हैं दामोदर अग्रवाल?

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान में बची एक सीट भीलवाड़ा पर उम्मीदवार उतार दिया है। पार्टी ने भीलवाड़ा के मौजूदा सांसद सुभाष बहेड़िया का टिकट काट दिया और उनकी जगह पर दामोदर अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया। यानी अब दामोदर अग्रवाल भीलवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : तेलंगाना में BRS को लगा झटका, कादियाम श्रीहरि कौन? जिन्होंने कांग्रेस का थामा दामन

कौन हैं दामोदर अग्रवाल?

दामोदर अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे वर्तमान में राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। शाहपुरा जिले के जहाजपुर के रहने वाले दामोदर अग्रवाल जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। भीलवाड़ा सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से होगा। दामोदर अग्रवाल पहली बार चुनावी लड़ने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CM केजरीवाल ने देशवासियों को दी 6 गारंटी, सुनीता ने पढ़ा संदेश

भाजपा ने सांसद का काटा टिकट

भाजपा ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने भीलवाड़ा से नए चेहरे को मौका दिया है। सुभाष बेहड़िया एक बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं, लेकिन इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें