तेलंगाना में BRS को लगा झटका, कादियाम श्रीहरि कौन? जिन्होंने कांग्रेस का थामा दामन

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियास सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। तेलंगाना में बीआरएस को बड़ा झटका लगा है। कादियाम श्रीहरि ने अपनी बेटी कादियाम काव्या के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

Kadiyam Srihari

कांग्रेस में शामिल हुए कादियाम श्रीहरि।

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुज बज गया है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव में पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं। दलों के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व डिप्टी सीएम और बीआरएस विधायक और उनकी बेटी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। आइए जानते हैं कि कौन हैं कादियाम श्रीहरि?

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले बीआरएस के विधायक कादियाम श्रीहरि रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके साथ उनकी बेटी कादियाम काव्या भी बीआरएस छोड़कर कांग्रेस में चली गईं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

कौन हैं कादियाम श्रीहरि?

कादियाम श्रीहरि ने तेलुगु देशम पार्टी (TDP) से राजनीति में एंट्री की थी। वे संयुक्त आंध्र प्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने साल 2013 में टीआरएस (अब बीआरएस में) ज्वाइन की। इसके बाद उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में वारंगल से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद केसीआर ने उन्हें डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री बनाया। इस वक्त कादियाम श्रीहरि विधायक हैं।

विज्ञापन

बेटी ने लौटाया टिकट

विज्ञापन

इस बार बीआरएस ने वारंगल लोससभा सीट से कादियाम श्रीहरि की बेटी कादियाम काव्या को चुनावी मैदान में उतारा था। पार्टी ने मौजूदा सांसद पसुनुरी दयाकर का टिकट काटकर काव्या को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। अनुसूचित जाति के लिए वारंगल आरक्षित सीट है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ