Dacoit Keshav Gurjar: राजस्थान के धौलपुर में पुलिस और डकैत केशव गुर्जर के बीच रविवाद देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार डकैत को गोली लगी है। वहीं, उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। उधर, पुलिस
घायल डकैत को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है।
और पढ़िए –MP Khelo India Youth Games: मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत, खास होगा आयोजन
एसपी ने स्वंय किया टीम का नेतृत्व
धौलपुर एसपी के अनुसार बीती रात उन्हें 15 लाख के इनामी बदमाश केशव के जंगल में छुपे (Dacoit Keshav Gurjar) होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एसपी स्वंय पूरी टीम के साथ जंगल में पहुंचे। यहां पुलिस को देखकर केशव और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में केशव के पैरों में गोली लगी।
पुलिस के अनुसार एसपी स्वंय इस टीम का नेतृत्व कर जंगलों में डकैतों पर कार्यवाही कर रहे हैं। इस ऑपरेशन में कई थानों की पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स शामिल रही। डकैत केशव पर मुरैना और धौलपुर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है।
10 साल से चल रहा है फरार
धौलपुर के कुदिन्ना गांव के रहने वाले केशव पर 40 से अधिक मामले दर्ज है और वह (Dacoit Keshav Gurjar) 10 साल से फरार चल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसका कोई परिवार नहीं है। क्योंकि उसने शादी नहीं की। बता दें कि केशव की गैंग राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में वारदातें करती है। लेकिन गैंग का मूवमेंट राजस्थान में अधिक रहता है।
केशव डकैती की परंपरा बदलने के लिए जाना जाता है। पुलिस के अनुसार है तो वह डकैत लेकिन उसके काम करने का तरीका बिल्कुल गैंगस्टर की तरह है। जब से धौलपुर में एसपी धर्मेन्द्र सिंह की नियुक्ति हुई है उसके बाद से अब तक 5 बार मुठभेड़ हो चुकी है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Ultram)
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
19 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
22 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines