Rajasthan Politics: संजीवनी घोटाले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की तरफ दायर मानहानि मामले में सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ समन जारी करने पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। सीएम को समन जारी करने का आदेश पर आज फैसला आ सकता है।
बता दें कि संजीवनी घोटाले को लेकर सीएम अशोक गहलोत के बयान पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पिछले दिनों दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मामला दायर किया था। इस मामले में केंद्रीय मंत्री की ओर से मुकदमा चलाने की मांग की गई है।
केंद्रीय मंत्री की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि 2019 में दर्ज एफआईआर के मामले में सीएम अशोक गहलोत ने बेबुनियाद आरोप लगाए। पूरे परिवार को अभियुक्त बताया इस वजह से मानहानि हुई है। प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा है। इसलिए सीएम के खिलाफ मानहानि का मुकदमा चलना चाहिए।
एफआईआर में मंत्री का नाम नहीं
मंत्री शेखावत के वकील ने दलील देते हुए कहा कि संजीवनी घोटाले की एफआईआर में कहीं भी मंत्री शेखावत का नाम नहीं है। एक बार भी एसओजी ने पूछताछ के लिए नहीं बुलाया। सीएम ने इसके बावजूद उनकी दिवंगत माताजी को अभियुक्त बताकर मानहानि की है।
और पढ़िए – Jaipur News: बीवीजी रिश्वत मामले में राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, एसीबी की FIR रद्द
घोटाले में मंत्री का पूरा परिवार शामिल
सीएम गहलोत पिछले दिनों जोधपुर दौरे पर गए थे। जहां उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि संजीवनी घोटाले में मंत्री शेखावत के परिवार के लोग शामिल हैं।
गजेंद्र सिंह के पिता, इनकी माताजी, इनकी पत्नी, इनके साले भी शामिल थे। इनकी माताजी का निधन हो गया। इनका पूरा परिवार शामिल है। इस मामले में लगभग 50 आरोपी शामिल हैं। जिस व्यक्ति पर इतने भयंकर आरोप हैं, पीएम ने ऐसे आदमी को मंत्री बना रखा है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines