Congress MLA Om Prakash Hudla Cried: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की राजस्थान कांग्रेस के नेताओं के घर छापेमारी के बाद सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। ईडी ने राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई कांग्रेस नेताओं के आवास पर छापेमारी की। ईडी ने महवा में कांग्रेस विधायक ओम प्रकाश हुडला के परिसरों की भी तलाशी ली।
वीडियो वायरल
छापेमारी के बाद ओम प्रकाश हुडला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी परेशान नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें अपनी मां को गले लगाते हुए रोते हुए देखा जा सकता है। हुडला रोते हुए यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आज इस मां का आशीर्वाद लेकर आपके बीच आ रहा हूं। या तो मुझे मौत दे देना या फिर जीत दे देना।
आज इस 80 साल की मां के घर ईडी की रेड करवाकर किरोड़ीलाल मीणा साहब आपने ये पाप किया है। इस मां का आशीर्वाद लेकर फिर मैं जंग में आ रहा हूं। अगर हिम्मत है तो लड़कर दिखा देना। इस दौरान उनकी मां उन्हें सांत्वना देने की कोशिश करती हैं, लेकिन उनका रोना नहीं रुकता।
हुडला ने मीणा पर लगाया साजिश रचने का आरोप
गौरतलब है कि ईडी की जांच के लिए विधायक ओपी हुडला जैसे ही अपने होटल से निकले तो उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने उन पर रीट परीक्षा में पैसे लेने का आरोप लगाकर उनके खिलाफ साजिश रची है। हुडला ने कहा, “अगर आरोप सच साबित हुए तो मैं उसी दिन अपनी जान दे दूंगा।” बता दें कि बीजेपी ने राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को सवाईमाधोपुर से मैदान में उतारा है।
ये भी पढ़ें: मोदी, योगी, शाह…चुनाव प्रचार के लिए काफी डिमांड में तीनों, पार्टियों ने सेलिब्रिटी भी कैंपेनिंग में उतारे
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines