हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CM भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, जेल में बंद इस क्रिमिनल का नाम आया सामने

CM Bhajanlal Sharma Threat : राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। सीएम भजनलाल शर्मा को धमकी मिली है। जेल में बंद कैदी ने कंट्रोल रूम में फोन कर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री को ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है।

CM Bhajanlal Sharma Threat : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। जेल में बंद कैदी ने धमकी भरा फोन किया। धमकी के बाद पुलिस ने जेल में जांच अभियान चलाया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सीएम यह दूसरी बार धमकी मिली है।

सीएम भजनलाल शर्मा को शनिवार की आधी रात को धमकी भरा कॉल आया। आरोपी ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर धमकी दी। इस पर पुलिस ने फोन नंबर ट्रैस किया तो यह कॉल दौसा जेल का निकला। फिर जांच एजेंसियां छानबीन करने के लिए दौसा जेल पहुंचीं और वहां सर्च अभियान चलाया। इस दौरान जेल में आधा दर्जन मोबाइल मिले, जिससे पुलिस अधिकारी चौंक गए।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: ‘किसी का बाप इन्हें बदल नहीं सकता’; 17 जिलों के रिव्यू आदेश पर क्या बोले हेमाराम चौधरी?

विज्ञापन

जेल में मिले फोन जब्त

जांच एजेंसियों ने जेल में मिले फोन जब्त कर लिए। पुलिस की जांच में पता चला कि जेल में बंद एक कैदी ने धमकी दी, जिसका नाम नीमो है और वह दार्जिलिंग का रहने वाला है। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पहले भी सीएम को मिली थी धमकी

आपको बता दें कि इस साल सीएम भजनलाल शर्मा को दूसरी बार धमकी मिली। जनवरी में भी एक कैदी ने धमकी भरा कॉल किया था, जो जयपुर सेंट्रल जेल में बंद है। पुलिस ने हिरासत में लेकर कैदी से पूछताछ की थी। मुख्यमंत्री को दोबारा जेल से धमकी मिली है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : इस सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 50% रिजर्वेशन, राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला

कैदी को हिरासत में लेगी पुलिस

विज्ञापन

पुलिस ने कैदी नीमो को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच एजेंसी यह पता लगाएगी कि कैदी ने सीएम को क्यों धमकी दी। इसके पीछे किसी बड़े अपराधी का तो हाथ नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola