जयपुर में हुए भीषण हादसे के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने सख्ती दिखाई है और अधिकारियों को फटकर लगाई है. सीएम ने अधिकारियों को सड़कों पर ड्रंक एंड ड्राइव और ओवरलोडिंग पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में पुलिस, ट्रैफिक, परिवहन विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को तलब किया गया.
सीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार
बैठक में सीएम शर्मा ने अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आप भी तो देश और प्रदेश के नागरिक हैं, जनता की सुरक्षा आपकी पहली जिम्मेदारी है. किसी भी सूरत में आम जनता परेशान नहीं होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसों पर रोक लगाने के लिए अब सख्त कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने निर्देश दिया कि शहर के साथ-साथ हाईवे पर भी तेज रफ्तार और नशे में गाड़ी चलाने (Drunk & Drive) के मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाए.
दिए दिशानिर्देश
इसके साथ मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई हो. बार-बार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस निलंबित किए जाएं. हाईवे किनारे के अवैध कट और अतिक्रमण हटाए जाएं. ड्राइवरों की आंखों की अनिवार्य जांच की जाए. ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो. सर्दी और कोहरे को देखते हुए रिफ्लेक्टर व सड़क सुधार की व्यवस्था तुरंत की जाए. सभी बचे हुए ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर सुधार कार्य पूरे किए जाएं.
सूत्रों की मानें तो हरमाड़ा हादसे के दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी की लापरवाही भी सामने आई है, जिसके चलते संबंधित अधिकारी पर निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: जयपुर में डंपर चालक ने क्यों ली 14 लोगों की जान? पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
बता दें कि जयपुर के हरमाड़ा में नशे में धुत डंपर चालक ने कई गाड़ियों और सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी. इस घटना में 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बता दें कि राजस्थान में कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को फटकार लगाई है और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines