जयपुर में डंपर चालक ने क्यों ली 14 लोगों की जान? पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

जयपुर में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में डंपर चालक ने 14 लोगों की जान ले ली. पुलिस जांच में पता चला है कि डंपर चालक कल्याण मीणा नशे में था और उसका पहले एक कार चालक से झगड़ा हुआ था.इसके बाद भागने के दौरान कई गाड़ियों को टक्कर मारी. हादसा लोहामंडी रोड पर हुआ, पांच किलोमीटर तक उसने उत्पात मचाया.

Dumper Accident Jaipur

जयपुर में डंपर ने कई लोगों को कुचला

विज्ञापन

राजस्थान की राजधानी जयपुर में डंपर चालक ने 14 लोगों की जान ले ली. हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें सड़क पर लाशें बिछी दिखाई दे रही हैं. डंपर चालक ने कई गाड़ियों, सड़क पर पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया, जिसमें 14 लोगों की मौत की खबर है और कई लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. सवाल यह है कि आखिर डंपर चालक ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया?

नशे में था ड्राइवर

घटना के बाद ही चर्चा शुरू हो गई थी कि डंपर चालक नशे में था. नशे में ही उसने कई गाड़ियों को टक्कर मारी और राह चलते लोगों को कुचल दिया. अंत में जब डंपर डिवाइडर से टकराया तब वह पकड़ में आया. हालांकि अब पुलिस की तरफ से पुष्टि हुई है कि डंपर का ड्राइवर नशे में थे. पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उसने इस घटना को अंजाम क्यों दिया?

विज्ञापन

पुलिस ने क्या बताया?

सहायक पुलिस आयुक्त उषा यादव के अनुसार, इस घटना से पहले डंपर चालक का एक कार चालक के साथ झगड़ा हुआ था. तब कार चालक ने डंपर चालक को फटकार लगाई थी. इसके बाद डंपर चालक ने कार को टक्कर मारने की कोशिश की थी लेकिन कार चालक बच निकला था. इस घटना के बाद डंपर चालक भागने की कोशिश करने लगा और डंपर लेकर तेज रफ़्तार में निकला. यह पूरा घटनाक्रम हाईवे पर नहीं बल्कि एक छोटी सड़क पर हुआ.

पुलिस ने बताया कि इसके बाद डंपर चालक ने सबसे पहले लोहामंडी रोड पर एक स्कूटर सवार को टक्कर मार दी. इसके बाद इस भयानक हादसे को अंजाम दिया. सहायक पुलिस आयुक्त उषा यादव ने बताया कि ये घटना ब्रेक फेल होने की वजह से नहीं हुई बल्कि डंपर का ड्राइवर नशे में था और झगड़े के कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

घटना को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है. डंपर चालक की पहचान विराट नगर निवासी कल्याण मीणा के रूप में हुई है. बताया गया कि उसने पांच किलोमीटर तक सड़क पर उत्पात मचाया. डंपर अलंकार कंस्ट्रक्शन, एफ 2 बालाजी कंपनी का है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ