CM Bhajan lal Sharma Cabinet Expansion Latest Update: राजस्थान में आज दोपहर 3ः30 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। प्रदेश में 15 दिसंबर को सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा शपथ ले चुके हैं। सीएम भजनलाल शर्मा देर रात जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे और शपथ लेने वाले विधायकों की लिस्ट सौंपी। नड्डा से मुलाकात के बाद सीएम देर रात सड़क मार्ग से ही जयपुर लौटे।
जानकारी के अनुसार थोड़ी देर में सीएम भजनलाल राज्यपाल कलराज मिश्र से मिल मंत्रियों की लिस्ट सौंपेंगे। इसके बाद मंत्री बनने वाले विधायकों को फोन कर जयपुर बुलाया जाएगा। हालांकि भाजपा के अधिकांश विधायक पिछले कई दिनों से जयपुर में ही डेरा डाले हुए हैं। मंत्री बनने की आस में कई विधायक संगठन के नेताओं से मिल चुके हैं।
दीया कुमारी को डिप्टी सीएम पर ताजपोशी के बाद भाजपा आलाकमान मंत्रिमंडल में भी 2-3 महिला विधायकों को मंत्री बना सकता है। जानकारी के अनुसार अजमेर दक्षिण से विधायक अनिता भदेल, कामां से पहली बार की विधायक नौक्षम चौधरी और राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी मंत्री बन सकती है।
जानकारी केे अनुसार मंत्री पद के दावेदारों में इन 35 विधायकों के नाम शामिल हैं।
किरोड़ीलाल मीणा
महंत प्रतापपुरी
जेठानंद व्यास
जोगेश्वर गर्ग
झाबर सिंह खर्रा
शैलेष चौधरी
पब्बाराम विश्नोई
भैंराराम सियोल
जयदीप बिहाणी
सुरेश रावत
लालाराम बैरवा
ताराचंद जैन
विश्वराज सिंह मेवाड़
अनिता भदेल
जवाहर सिंह बेडम
मदन दिलावर
महंत बालकनाथ
जितेंद्र गोठवाल
जगत सिंह
गोपाल शर्मा
हंसराज पटेल
दीप्ति माहेश्वरी
राज्यवर्धन सिंह राठौड़
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines