CM Ashok Gehlot: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने निजी चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अगर वे कांग्रेस के अध्यक्ष बनते तो उन्हें गर्व होता। सीएम से कई गुना बड़ा पद कांग्रेस अध्यक्ष का होता है। वो चैप्टर क्लोज हो गया।
अंतिम सांस तक नहीं लूंगा रिटायरमेंट
बजट पेश करने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए सीएम गहलोत ने कहा कि रिटायरमेंट तो मैं अंतिम सांस तक नहीं लूंगा। आज 50 साल राजनीति में हो गए। मैं 20 साल की उम्र मेे राजनीति में आ गया था। इसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हाईकमान ने मुझे हमेशा मौका दिया।
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने विश्वास करके मुझे सीएम बनाया। कुछ सोचकर ही बनाया होगा। तीन-तीन बार सीएम बना हूं। कांग्रेस हाईकमान ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर मेरा नाम तय किया।
और पढ़िए –PM Modi In Dausa: पहले बदला रैली का स्थान और अब पोस्टरों से गायब किरोड़ी लाल की फोटो, जानें पूरी खबर
जनता हमारी माई-बाप
विधानसभा चुनाव में नेतृत्व के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा अपना काम करने का तरीका यह है कि मन लगाकर काम करते जाओ। मैं बहुत दिल लगाकर काम करता हूं। जनता माई-बाप है। वह तय करेगी कि सरकार किसकी बने और कौन सीएम बने। इस बार लग रहा है कि जनता हमें फिर से मौका देगी।
राहुल गांधी देश के लिए सोचते हैं
अडाणी पर संसद में राहुल गांधी के दिए बयान पर उन्होंने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। वह व्यक्ति देश के लिए सोचता है। हर चीज के बारे में जानता है। जहां तक मैं समझ पाया हूं राहुल गांधी के बयान की मंशा अलग है। उनके कहने का मतलब यह है कि देश में अमीर और गरीब के बीच खाई नहीं बढ़नी चाहिए।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
17 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines