हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

CM Ashok Gehlot: एजेंसियां और न्यायपालिका केंद्र सरकार के दबाव में कर रही कामः सीएम गहलोत

विज्ञापन

CM Ashok Gehlot: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत मंगलवार को डूंगरपुर दौरे पर रहे। इससे पहले वे कोटा पहुंचे। जहां वे एयरपोर्ट मीडिया से मुखातिब हुए। बीबीसी पर आईटी के सर्वे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि एजेंसियां दबाव में है। एजेंसियों को निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए। लेकिन एजेंसियों को दबाव में काम करना पड़ रहा है।

बीबीसी पर लोगों का विश्वास

सीएम ने एनडीए और भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीबीसी को टारगेट बनाने से देश की बदनामी विश्व में हुई है। बीबीसी पर छापे क्यों डाले गए, यह जानकारी देश की जनता को देनी होगी। बीबीसी की विश्वसनीयता पूरे विश्व में है। मैं 40 साल से देख रहा हूं कि बीबीसी की न्यूज पर आज भी लोगों में विश्वास है। ऐसे में केंद्र को छापे का कारण लोगों को बताना चाहिए।

सीएम ने कहा कि एनडीए सरकार क्या चाहती है, यह समझ से परे है। पूरे देश में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी को लेकर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली है, ताकि देश में महंगाई व बेरोजगारी खत्म हो, प्यार मोहब्बत, भाईचारा बना रहे और गरीबी के बीच का अंतर समाप्त हो।

और पढ़िए –Rajasthan Politics: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल साध रहे एक तीर से दो निशाने, जानें…

और पढ़िए –Rajasthan Phone Tapping Case: CM गहलोत के OSD से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ, गिरफ्तारी के लिए दिल्ली हाईकोई में लगाई याचिका

टारगेट कर मारे जा रहे छापे

उन्होंने एजेंसियों द्वारा डाले जा रहे छापों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने तीनों एजेंसी को प्रभावित किया है। किसी भी कीमत पर उन्हें उचित नहीं कहा जा सकता है। दुर्भाग्य से सभी एजेंसियां इनके दबाव में काम कर रही हैं। टारगेट करके छापे डाले जा रहे हैं।

यहां तक कि ज्यूडिशरी भी। कई फैसले ऐसे आ रहे हैं, जिस पर लोग भी आश्चर्य कर रहे हैं। ऐसे में यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होते है वहां टारगेट कर छापे मारे जा रहे हैं।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें