Child Molesters Escaped From Jaipur Juvenile Home: राजस्थान के जयपुर से बड़ी खबर आ रही है। आदर्श नगर इलाके में स्थित बाल सुधार गृह से 22 बच्चे फरार हो गए हैं, जिनमें से 8 रेप और 13 मर्डर आरोपी हैं। वहीं एक साथ इतने बच्चों के फरार होने पर जयपुर पुलिस और प्रशासन अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली खान ने शहरभर में नाकाबंदी करा दी है। शहरभर में उनकी तलाश में छापेमारी चल रही है।
प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही आई सामने
एडिशनल DCP ईस्ट सुमन चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बाल सुधार गृह के अधिकारियों से भागने वाले बच्चों के बारे में जानकारी ली। बाल सुधार गृह के अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि हम लोगों को जैसे ही बच्चों के फरार होने की सूचना मिली, वैसे ही हम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बच्चे जंगला तोड़कर दीवार कूद कर फरार हुए हैं। निजी गार्ड की तरफ से लापरवाही बरती गई है। फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी है, जो बच्चों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Kerala में धमाका, भरभरा कर गिरे 25 घर, वाहन जले; महिलाओं-बच्चों समेत 16 घायल पहुंचे अस्पताल
विशेष जांच दल का गठन किया गया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाल सुधार गृह से बच्चों के फरार होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए ADCP ईस्ट सुमन चौधरी ने एक जांच टीम गठित की है। इस टीम ने अपनी काम भी शुरू कर दिया है। जांच टीम और पुलिस बाल सुधार गृह और आस-पास के इलाके में लगे CCTV खंगाल रही है। बाल सुधार गृह के अधीक्षक मनोज कुमार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
मनोज कुमार ने बताया कि रविवार रात की घटना है। बच्चों ने पहले जंगला तोड़ा। इसके बाद दीवार तोड़कर और उसे फांदकर वे भाग गए। सुबह करीब 6 बजे केयर टेकर ने जंगला और दीवार टूटी देखी तो सुधार गृह के संचालक को बताया। जो दीवार तोड़ी गई है, वह मेंटल अस्पताल की तरफ खुलती है। मामले में प्राइवेट गार्ड का हाथ होने का शक है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही।
यह भी पढ़ें: ‘हाथ जोड़े पैर पकड़े, रोया-गिड़गिड़ाया, पर उन्हें रहम नहीं आया’; मुर्गा बनाया, थप्पड़ मारे, मुंह से खून निकाला
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
8 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines