नाले में बहा 12 साल का बच्चा, बारिश ने निगल ली एक और जिंदगी, सामने आया Video

Rajasthan Rain News : राजस्थान में बुधवार शाम से लेकर गुरुवार सुबह तक जमकर बारिश हुई, जिससे चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है और नदी-नाले भी उफान पर हैं। जयपुर में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक बच्चे की जान चली गई।

Jaipur child Death

बारिश के बाद भरे पानी में डूबा बच्चा।

Rajasthan Rain News : देश के कुछ राज्यों में आफत वाली बारिश हो रही है तो कुछ राज्यों में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। राजस्थान में भी जमकर बादल बरसे, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। जयपुर की सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इस बीच बारिश ने एक बच्चे की जिंदगी निगल ली। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।

जयपुर से सटे बगरू में खटीकों के मोहल्ले के पास गुरुवार को बारिश का पानी जमा था। जलभराव के पास सड़क पर बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान एक 12 साल का बच्चा खेलते-खेलते नाले के खुले मैनहोल में गिर गया, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी।

नाले में गिरे बच्चे का मिला शव

किशोर के नाले में बहने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एजेंसियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुटी थी।

हादसे का वीडियो भी आया सामने

नाले में बच्चे के डूबने को लेकर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस के जवान बच्चे को ढूंढते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दो जवान भी दिख रहे हैं, जिनके गोद में बच्चे का शव है। इस दौरान नाले के चारों ओर लोगों की भीड़ खड़ी है।

बेसमेंट में भरे पानी में डूबने से 3 की मौत

आपको बता दें कि इससे पहले जयपुर के सीकर रोड नंबर 17 पर स्थित एक बिल्डिंग के बेसमेंट में सुबह पानी भर गया था, जिसमें डूबने से एक लड़के और दो लड़कियों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम ने तीनों शव बरामद किए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ