Rajasthan Weather Update: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश तो कुछ इलाकों में ओलावृष्टि

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम के बदलावों का दौर चल रहा है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे हैं। वहीं राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं कई जिलों से ओलावृष्टि की खबर भी सामने आ रही है। भरतपुर, सीकर, नागौर सहित जयपुर ग्रामीण में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार 24 घंटों में बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गयी थी। वहीं 9 नवंबर को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने व शेष भागों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

https://twitter.com/IMDJaipur/status/1589905496781524996

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में मंगलवार से मौसम बदलने वाला है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय हो चुका है। इसके प्रभाव से आज राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहेंगे। आज और कल कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

कई जिलों में तापमान 13 डिग्री रहा

वहीं मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में न्यूनतम 18.7 डिग्री, अजमेर में 19.3 डिग्री, सीकर में 13 डिग्री, कोटा में 18.1 डिग्री, चूरू में 15.1 डिग्री, उदयपुर में 17.4 डिग्री, बीकानेर में 17.6 डिग्री और श्रीगंगानगर में 16. 9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

10 नवम्बर से बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर से राजस्थान में ठंडक का अहसास बढ़ने की संभावना है। 10 नवंबर से प्रदेश में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने के आसार हैं। फिलहाल अधिकांश हिस्सों में रात का पारा 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है लेकिन रात के समय पंखे की भी जरुरत महसूस नहीं हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ