राजस्थान के बूंदी और उदयपुर जिले में हादसा हुआ है, बूंदी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की छत का हिस्सा गिरने से कई छात्र घायल हो गए जबकि उदयपुर में एक बच्ची की मौत हो गई है। बूंदी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हादसा हुआ है।
रिपोर्ट्स की मानें तो बूंदी में हादसा उस वक्त हुआ, जब स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था और छात्र स्कूल परिसर में मौजूद थे। निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऑडिटोरियम की फॉल्स सीलिंग अचानक गिरने से 5 छात्र घायल हो गए।
घायलों में एक लड़का और चार लड़कियां शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि स्कूल में कार्यक्रम चल ही रहा था कि सीलिंग फॉल की घटना हुई। नीचे छात्र बैठे हुए थे, जो इसकी चपेट में आ गए।
वहीं राजस्थान उदयपुर के कोटड़ा तहसील के पाठूनबाड़ी गांव में निर्माणाधीन स्कूल अचानक छज्जा गिरने से एक बच्ची मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल है। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा पीएमश्री स्कूल के निर्माणाधीन भवन में हुआ। दो बच्चियां बकरियां चरा रही थीं, तभी अचानक स्कूल का छज्जा गिर गया।
यह भी पढ़ें : लाल किले के समारोह में नहीं दिखे राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, बीजेपी ने साधा निशाना
हादसा बूंदी शहर के चित्तौड़ रोड स्थित सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ है। जिस वक्त हादसा हुआ, कम 350 छात्र, 250 अभिभावक और स्कूल के 49 कर्मचारी मौजूद वहां थे। बूंदी की मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ, माध्यमिक) प्रीति बाला शर्मा दुर्घटना में कम से कम पांच बच्चों को चोटें आईं और उन्हें बूंदी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो के सिर पर टांके लगाए गए। इसके बाद सभी पांच बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
22 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines