Bundi: छात्रावास पट्टा वितरण समारोह में बोले खेल मंत्री चांदना- 'शिक्षा से खुलते हैं तरक्की के द्वार'

Bundi, Sports Minister Ashok Chandna

Bundi: व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा महत्ती आवश्यकता है। शिक्षा से ही विकास के द्वार खुलते हैं। खेल एवं युवा राज्यमंत्री अशोक चांदना सोमवार को बूंदी जिले के नैनवां में आदिवासी मीणा समाज छात्रावास के लिए आवंटित पांच बीघा भूमि के पट्टा वितरण समारोह में आमजन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा धन है जो व्यक्ति, परिवार व समाज के सर्वांगीण विकास का द्वार खोलती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा पिछड़े समाज को मंजिल की ओर ले जाती है। जो समाज जितना शिक्षित होता है वह उतना ही प्रगति पथ पर आगे बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के महत्व को समझते हुए ही अनुशंसा कर मुख्यमंत्री से आदिवासी मीणा समाज को बहुत ही कम राशि पर छात्रावास निर्माण के लिए पांच बीघा भूमि आवंटित कर नगरपालिका से भूमि का पट्टा दिलाया है।

विधायक कोष से स्वीकृत किए कार्य

इस अवसर पर छात्रावास निर्माण के लिए विधायक कोष से दस लाख रुपए की घोषणा करते हुए राज्यमंत्री चांदना ने छात्रावास तक सड़क निर्माण के लिए नगरपालिका से 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कराने की भी घोषणा की। साथ ही मीणा धर्मशाला में नलकूप व टंकी निर्माण कराने की भी घोषणा की। समारोह में आमजन एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ