Budget Reaction 2023: वित्त मंत्री के संसद में बजट पेश करने के बाद प्रदेश में नेताओं की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजस्थान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरे हिसाब से प्रधानमंत्री पूरे हिंदुस्तान की सोचते हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान को पिछली बार रेलवे के अंतर्गत ही (Budget Reaction 2023) 56 हजार करोड़ रुपए मिले है। भारतमाला परियोजना के तहत राजस्थान का बुनियादी विकास संभव होगा। राजस्थान के 77 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता है।
और पढ़िए – Delhi News: केजरीवाल सरकार ने किया नए सेना भवन के निर्माण का रास्ता साफ
बजट ऑल इनक्लूसिव है
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से राजस्थान के 17 लाख लोगों को सर ढकने के लिए छत मिली हैं। महिलाओं को धुंए से मुक्ति दिलाते हुए 63 लाख उज्जवला कनेक्शन महिलाओं को मिले हैं। इसलिए यह बजट ऑल इनक्लूसिव है।
सतीश पूनिया बोले- साल 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से (Budget Reaction 2023) भारत की अर्थव्यवस्था ने दुनिया की अर्थव्यवस्था के साथ कदम से कदम मिलाया। बड़ा सुधार लाकर देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था हो गई है। आजादी के 75 वें वर्ष के अमृत काल का ये बजट था।
युवाओं को मिलेंगे बेहतर रोजगार के अवसर
उन्होंने सैन्य बजट में हुई बढ़ोतरी की तारीफ करते हुए कहा कि सेना के उत्पादन का बजट लगतार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए पूरी तरह समर्पित है। 12 करोड़ किसानों को 2 लाख करोड़ रुपए का डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर हुआ है।
और पढ़िए – CM गहलोत ने किराेड़ी लाल पर साधा निशाना, कहा- हमारे कुछ नेता तो छात्रों को भड़काते हैं
पूनिया ने कहा कि नौजवानों के लिए खास तौर पर स्किल डवलपमेंट 4.0 की सौगात अभुतपूर्व कदम है। इसके माध्यम से युवाओं को आने वाले समय में और बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines