Brother Killed Sister Husband in Jhunjhunu: झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना इलाके के महपालवास गांव में एक भाई ने अपने बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर अपने ही बहनोई को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक जाखोद कुशलपुरा निवासी मोनिका राजपूत ने घर से भागकर 15 जनवरी 2024 को गाजियाबाद में आर्य समाज में महपालवास निवासी अमित उर्फ अंकित जाट के साथ शादी कर ली थी। जिसके बाद से मोनिका का भाई रिंकू राजपूत नाराज चल रहा था और लगातार धमकियां दे रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को रिंकू राजपूत अपने साथियों के साथ बोलेरो में सवार होकर आया और अंकित पर फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद जाते वक्त तलवार से हाथ भी काट दिया। हो-हल्ला सुनकर अंकित की पत्नी मोनिका आई और उसने देखा तो आरोपी भाग रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर सूरजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सूरजगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
बार-बार मिल रही थी धमकियां
मृतक अंकित की पत्नी मोनिका ने बताया कि उसका भाई रिंकू राजपूत निवासी कुशलपुरा आपराधिक प्रवृत्ति का है। जब से उसने अंकित के साथ शादी की है। तब से वह लगातार धमकियां दे रहा है और दो बार पहले भी घर पर आकर धमकी दे चुका है। पुलिस ने मोनिका के बताए अनुसार संदिग्ध आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘महिला को प्रेग्नेंट करो और 25 लाख पाओ…’, आपके पास तो नहीं आया ये मैसेज! आए तो करें ये काम
ऐसे हुई थी दोनों में मुलाकात
मोनिका ने बताया कि उसके भाई रिंकू को चोरी के एक मामले में बुहाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब जब वे बुहाना रिंकू से मिलने गए थे। तो अंकित की गाड़ी किराए पर करके लेकर गए थे। तभी से उससे जान-पहचान हो गई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। 14 जनवरी 2024 को मोनिका घर से निकलकर अंकित के पास पहुंची। दोनों ने गाजियाबाद में शादी की और वापिस लौट आए। मोनिका ने बताया कि जब वे शादी करके वापिस लौटे थे। तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें जान का खतरा है। धमकियां तो लगातार मिलती थी। लेकिन शिकायत करने का मौका नहीं मिला।
ये भी पढ़ेंः ‘पत्नी के कारण गए जेल…’ कौन थे 3 बार के BJP MLA अमृतलाल मीणा जिनकी हार्ट अटैक के कारण गई जान
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines