हनीमून की तीसरी रात, पति संग ऐसी क्या हुई बात कि सुबह होते ही दुल्हन फरार
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां मध्य प्रदेश से हनीमून मनाने के लिए नवविवाहित पति के साथ ऐसा खेल हो गया कि वो अब अपना सिर पकड़ कर बैठा है। बताया गया है कि दुल्हन हनीमून के दूसरे दिन ही भाग गई। पीड़ित पति ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी है। उधर, पुलिस दुल्हन की खोज में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी 24 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती की 29 जुलाई को शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए राजस्थान के जयपुर 5 अगस्त को पहुंचे। यहां दोनों ने अपनी लिए होटल में कमरा बुक किया था। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि होटल में कमरा लेने के बाद दोनों जयपुर में कई साइट सीन करने के लिए भी गए।
बताया गया है कि आगे की प्लानिंग के तहत नवविवाहित जोड़ा सीकर में बाबा खाटूश्याम के दर्शन के लिए जाने वाला था। इसके लिए पति अपनी पत्नी को होटल के कमरे में छोड़कर कार बुक करने के लिए गया था। करीब 20-25 मिनट बाद पति होटल लौटा तो उसकी पत्नी लापता था। काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
इसके बाद पीड़ित ने राजस्थान पुलिस से मामले की शिकायत की। बताया गया है कि जब पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सीसीटीवी के अनुसार, नई दुल्हन फोन पर बात करते-करते होटल से गई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद नाराज होकर पत्नी चली गई है। उसकी खोज की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: