जयपुर के अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वायड मौके पर

Bomb threat Jaipur Hospitals: जयपुर के सीके बिरला और मोनीलेक हाॅस्पिटल में रविवार को बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया।

Bomb threat Jaipur Hospitals

जयपुर के अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी

Bomb threat Jaipur Hospitals: जयपुर के सीके बिरला और मोनीलेक हाॅस्पिटल में रविवार को बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस बम स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मरीजों को बाहर निकालकर अस्पताल की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जयपुर के सीके बिरला और मोनीलेक हाॅस्पिटल में जैसे ही बम होने की सूचना मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बम डिस्पोजल और डाॅग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। बता दें ये दोनों हाॅस्पिटल राजधानी के बड़े हाॅस्पिटलों में से एक हैं। दोनों अस्पतालों में रविवार का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार आए हुए थे। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है। अस्पताल को खाली कराकर उसकी जांच की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले भी पिछले कई महीनों से देश में लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों, हाॅस्पिटलों में बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद देशभर के दर्जनों एयरपोर्ट, और गृह मंत्रालय की बिल्डिंग को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि हर बार यह धमकियां महज अफवाह साबित होती हैं। ऐसी अफवाहों के कारण आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। हालांकि गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी है कि इस प्रकार के ई-मेल कहां से किए जा रहे हैं और इसका मकसद क्या है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ