सिरोही: बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा का सिरोही के सरूपगंज टोल नाके पर शिव सैनिकों ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान शिव सैनिक वंदेमातरम एवं भारत माता के जयकारों के साथ शिवसेना के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे।
भाजपा पर लोगों के साथ वादाखिलाफी का लगाया आरोप
परिवर्तन संकल्प यात्रा के सरूपगंज टोल नाका पहुंचने से पहले यूपी राज्य प्रमुख जनार्दन शर्मा, जिला प्रमुख रमेश रावल, आबूरोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल, तहसील प्रमुख नरेश लोधी, स्वरूपगंज प्रखंड प्रमुख नरेंद्रसिंह, रोहिड़ा नगर प्रमुख हरिदास वैष्णव एवं ईश्वर रावल आदि यहां पहुंच गए। जैसे ही यात्रा टोल नाका से निकली शिव सैनिकों ने काले झंडे दिखाकर इसका विरोध किया। इस दौरान भाजपा पर लोगों के साथ वादाखिलाफी और विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया गया।
यह भी पढ़ें- Watch Video: ‘मंत्री को अरब सागर में फेंक देना चाहिए…’ परिवर्तन सकंल्प यात्रा में गजेंद्र सिंह शेखावत का Video वायरल
रेलवे द्वारा बनाए गए अंडर ब्रिजों से लोगों को हो रही परेशानी
प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि भाजपा एक भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। सरूपगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए अंडर ब्रिजों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान ज्यादातर अंडरब्रिज से आने-जाने में मुश्किल होती है। लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है इसलिए यह प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनकारियों का ये भी आरोप था कि चुनाव के समय सांसद देवजी पटेल ने आदर्श सोसाइटी के निवेशकों को गुमराह कर वोट तो हासिल किए थे। मगर उनके द्वारा आदर्श सोसाइटी में जमा पैसे लौटाने को लेकर जो वादा किया गया था उसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आदर्श सोसाइटी निवेशकों में बीजेपी के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
इस मामले को लेकर शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल के मुख्य अतिथ्य में पिंडवाड़ा मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। उसमें भाजपा पर लोगों को गुमराह कर वोट लेने का आरोप तथा सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए भाजपा की परिवर्तन यात्रा का विरोध करने की चेतावनी दी गई थी।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
7 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
8 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
11 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines