Rajasthan BJP : भाजपा (BJP) की राष्ट्रीय कार्यसमिति (National Working Committie) की बैठक 16 और 17 जनवरी को नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय (BJP Head Quarter) में होगी। बैठक में पीएम मोदी (PM Narendra Modi), अमित शाह (Amit Shah) सहित भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) हैं। इस बैठक में राजस्थान (Rajasthan Assembly Election) से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा हो सकती है।
राजस्थान पर रहेगा फोकस
सूत्रों की माने तो कार्यसमिति की बैठक में जनाक्रोश यात्रा को लेकर रिपोर्ट मांगी जा सकती है। राजस्थान से इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर (Chandra Shekhar) भी शामिल होंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) इस बैठक में आयेगी या नहीं यह भी देखने वाली बात होगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भी नहीं आई थी। वहीं जनाक्रोश यात्रा में भी उनकी उपस्थिति न के बराबर थी। बहरहाल, इस बैठक में चुनावों से जुड़ी तैयारियों और रणनीतियों को लेकर जानकारी मांगी जा सकती है।
राजस्थान में नेतृत्व को लेकर हो सकती है चर्चा
कार्यसमिति की बैठक में नेतृत्व को लेकर भी बात हो सकती है। भाजपा के कई नेता सतीश पुनिया को लेकर असहज हैं। इसलिए बैठक में नेतृत्व को लेकर बड़ा निर्णय हो सकता है। हालांकि कुछ दिनों पहले राजस्थान दौरे पर आए जेपी नड्डा (JP Nadda) ने साफ कर दिया था कि सभी नेता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरें। लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मुद्दे को लेकर क्या निर्णय होता है।
जनाक्रोश अभियान की होगी समीक्षा
राजस्थान में विधानसभा चुनावों में माहौल बनाने के लिए 1 दिसम्बर से जनाक्रोश अभियान की शुरूआत की गई थी। मीडिया रिपोर्टों की माने तो जनाक्रोश सभाओं में कई स्थानों पर भीड़ न के बराबर थी। इसको लेकर भी संबंधित क्षेत्र के नेताओं से विस्तृत रिपोर्ट मांगी जा सकती हैं। नेताओं की एकजुटता पर भी एक बार फिर नसीहत दी जा सकती हैं। पहले भी कई बार आलाकमान इस बात को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका हैं।
और पढ़िए –Buxar News : इस केंद्रीय मंत्री पर फूटा किसानों का गुस्सा, काफिले पर हुआ पथराव
ये नेता होंगे कार्यसमिति में शामिल
राजस्थान से प्रदेशाध्यक्ष और संगठन महामंत्री के अलावा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, कार्यसमिति सदस्य डॉ. अरुण चतुर्वेदी, ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, राजेंद्र राठौड़, अलका गुर्जर सहित प्रमुख नेता शामिल होंगे।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
24 mins agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines