बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Kumar Choubey) को बक्सर (Buxar) के बनारपुर में गुरुवार को किसानों के विरोध (Farmers Protest) का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री चौबे बक्सर से सांसद (MP) भी हैं। अश्विनी चौबे 86 दिनों से धरने पर बैठे किसानों की समस्या सुनने पहुंचे थे। लेकिन उन्हें किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। मंत्री को पथराव से बचने के लिए गाड़ी में बैठकर जाना पड़ा।

विज्ञापन

आपको बता दे कि 86 दिनाें से ज्यादा मुआवजे को लेकर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने उन पर बर्बरता पूर्वक लाठचार्ज भी किया था। पुलिसिया कार्रवाई से गुस्साए किसानों ने पुलिस के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया।

विज्ञापन

किसानों को जवाब नहीं दे सके केंद्रीय मंत्री

हालचाल लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने मुआवजा नहीं दिये जाने का दोष बिहार सरकार पर मढ़ दिया। आंदोलित किसानों से मंत्री से पूछा कि आप इतने दिन कहां थे? इस पर केद्रीय मंत्री के पास कोई जवाब नहीं था।

विज्ञापन

बचाकर ले गए सुरक्षाकर्मी

किसानों द्वारा नारेबाजी शुरू करने पर वे उग्र होते माहौल को देखकर वहां से जाने की कोशिश करने लगे। लेकिन बनारपुर में किसानों ने नारेबाजी करते हुए पत्थरबाजी भी कर दी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेरे में ले लिया और बनारपुर से बचाकर ले गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ