Vasundhara Raje CM Face: राजस्थान में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। चुनाव से पहले ही कहा जा रहा था कि पार्टी आलाकमान सीएम बदलना चाहता है। हालांकि टिकट वितरण में वसुंधरा राजे की भी चली, लेकिन 7 सांसदों को मैदान में उतारने के बाद सीएम पद के नए दावेदार भी खड़े हो गए। हालांकि राजे पीछे हटने के मूड में दिखाई नहीं दे रही हैं। सोमवार को उनके आवास पर हलचल तेज हो गई है। चुनाव जीतते ही राजे ने ‘डिनर पॉलिटिक्स’ की शुरुआत कर दी है।
डिनर पर पहुंचे बीजेपी विधायक
जानकारी के अनुसार, वसुंधरा राजे ने कई नव-निर्वाचित विधायकों को आज शाम डिनर पर बुलाया। ऐसे में इस डिनर पॉलिटिक्स को शक्ति प्रदर्शन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पिंडवाड़ा से बीजेपी विधायक समाराम गरासिया ने कहा- वसुंधरा राजे ने उन्हें डिनर पर बुलाया है। इसलिए वे जयपुर आए हैं। हालांकि शाम को विधायक कालीचरण सराफ जब उनके आवास से बाहर निकले तो मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ये तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। वसुंधरा जी हमारी सर्वमान्य नेता हैं, लेकिन पार्टी तय करेगी कि सीएम कौन होगा।
कालीचरण की पसंद कौन हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- पार्टी में व्यक्तिगत पसंद नहीं होती। विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी नेतृत्व सीएम के नाम पर मुहर लगाएगा। जानकरों के अनुसार, कालीचरण सराफ के बयान से स्पष्ट है कि फिलहाल सीएम पद को लेकर वसुंधरा राजे और उनके समर्थन में खड़े विधायक आश्वस्त नहीं हैं।
दिन में सीएम पद के दावेदार बालकनाथ को दिल्ली बुलाया गया था। इस तरह सीएम पद को लेकर संशय गहरा गया है। कहा जा रहा है कि करीब 30 विधायक वसुंधरा राजे को सीएम बनाने का समर्थन कर रहे हैं।
कई विधायक और कार्यकर्ता वसुंधरा राजे से मिलने उनके आवास 13 सिविल लाइंस पहुंचे। इनमें विधायक कालीचरण सराफ, बाबू सिंह राठौड़, प्रेमचंद बैरवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा, शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, मनोहरपुर थाना विधायक गोविन्द रानीपुरीया, ललित मीणा, कंवरलाल मीणा, राधेश्याम बैरवा और कालूलाल मीणा शामिल रहे। साथ ही गुढ़ा मलानी विधायक के के विश्नोई, पुष्कर विधायक सुरेश रावत, बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा भी पूर्व सीएम के आवास पर नजर आए।
वसुंधरा राजे को सीएम बनाने की मांग
इस तरह चुनाव परिणाम के एक दिन बाद ही वसुंधरा राजे के आवास पर गहमागहमी तेज हो गई। विधायक प्रताप सिंह सिंघवी और गोपीचंद मीणा भी पूर्व सीएम से मिलने पहुंचे। विधायक गोपीचंद मीणा ने वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर कहा- हमारी और जनता की यही भावना है कि वसुंधरा राजे का नेतृत्व मिले। उनके नेतृत्व में मेवाड़ में अपार जनसमर्थन मिला है।
‘राजस्थान: किस सीट से कौन जीता, यहां देखें’
वहीं वैर से विधायक बहादुर सिंह कोली ने राजे को सीएम बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता की मांग है कि वसुंधरा राजे सीएम बनें। हम उनको मजबूत करने के लिए आए हैं। विधायक दल की बैठक में भी हम अपनी बात रखेंगे। दूसरी ओर, जहाजपुर से भाजपा के विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा- हम मुख्यमंत्री के रूप में वसुंधरा राजे को देखते हैं, सभी यहां शिष्टाचार भेंट करने आए हैं।
ये भी पढ़ें: चुनाव हारते ही उठे बगावत के सुर, सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा बोले- कांग्रेस को गहलोत ने हराया
इनपुट के जे श्रीवत्सन, जयपुर
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines