Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित जहाज़पुर में गणेश चतुर्थी की रैली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने सियासी हलचल मचा दी है। रैली में जहाजपुर से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा बाइक पर चलते हुए रैली में शामिल एक ढोल वाले युवक को पैर मारते दिख रहे हैं। वीडियों वायरल होने के बाद अब विपक्ष इसे अहंकार की लात बता रहा है, जबकि विधायक का इस मामले में कहना है कि ‘ये लात नहीं, बस इशारा था’।
यह भी पढ़ें- भीलवाड़ा में तांत्रिक के खिलाफ FIR को लेकर बवाल, क्यों उठ रहे कानून व्यवस्था पर सवाल?
जहाजपुर में निकाली जा रही थी गणेश चतुर्थी रैली
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित जहाज़पुर में शुक्रवार को गणेश गणेश चतुर्थी की रैली निकाली जा रही थी। रैली में ढोल-ताशों की गूंज और श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इस दौरान श्रद्धालु बाइकों पर सवार होकर धूमधाम से रैली निकाल रहे थे। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। लेकिन इसी भीड़ के बीच अचानक एक ऐसा नज़ारा दिखा, जिसने त्योहार की ताल बिगाड़ दी। जहाज़पुर में निकली गणपति की भव्य रैली में विधायक गोपीचंद मीणा अपने समर्थकों के साथ बाइक पर थे। तभी रैली में ढोल बजा रहा युवक विधायक की नज़रों में आ गया।
लात मारने का वीडियो वायरल
जहाजपुर में निकाली गई इस रैली का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि बाइक पर बैठे विधायक ने ढोल वाले को पैर से धक्का दिया। जिसके बाद युवक रैली के आगे जाकर ढोल बजाने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद अब विपक्ष भी इस पर निशाना साध रहा है। हालांकि विधायक गोपीचंद मीणा ने लात मारना मानने से इंकार किया है। इस मामले में उनका कहना है कि पीछे से तेज़ गाड़ियां आ रही थीं, ढोल वाला बीच में चल रहा था। मैंने बस पैर से इशारा किया ताकि वो साइड हो जाए। वो मेरा कार्यकर्ता है, मेरे लिए सम्माननीय है।”
यह भी पढ़ें- राजस्थान में भाजपा जिला अध्यक्ष चुनावों को लेकर खींचतान, जानें क्यों फंसे पेच?
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines