BJP MLA Angry on official: राजस्थान में बीजेपी की भजनलाल सरकार में ब्यूराक्रेसी इस कदर हावी है कि आम जनता तो छोड़िए, बीजेपी के विधायक ही त्रस्त हैं। प्रदेश में मुख्य सचिव के कमरों के बाहर बीजेपी विधायकों के लाइन लगने वाली बात बीजेपी के विधायकों के जरिए ही सामने आई थी। अब एक और ताजा मामला अजमेर से सामने आया है। अजमेर दक्षिण से बीजेपी विधायक अनिता भदेल मंत्री के सामने ही अधिकारियों पर आक्रोशित हो गईं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा अधिकारी पैसे लेकर काम करते हैं, भ्रष्ट हैं।
विधायक भदेल यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि अगर इसी तरह चलता रहा तो, मैं इन लोगों को मारूंगी। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा अजमेर में जनसुनवाई के लिए गए थे। इस दौरान यहां पर अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल गुस्सा हो गईं। उन्होंने कहा कि अधिकारी बिना किसी गलती के लोगों के घर और गोदाम सीज कर रहे हैं।
50 हजार रुपये मांगे
विधायक ने कहा कि न तो नोटिस दिया जा रहा है और न ही कागज देखे जा रहे हैं। गैस के गोदाम सीज होने से 15 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान हैं। सबके पास वैध कागज हैं। मगर उपायुक्त समेत कोई अधिकारी फोन उठाने तक को तैयार नहीं हैं। वहीं फोन करने के बाद अगर पीड़ित व्यक्ति अधिकारी से मिलने चला जाए तो वह कहता है कि विधायक से फोन करवाया है इसलिए अब 50 हजार रुपये और दो।
उपायुक्त ने नहीं उठाया मंत्री का फोन
इसके बाद मंत्री के सामने ही विधायक ने जिद किया और कहा कि उपायुक्त को फोन लगाया जाए। जब फोन लगाया गया तब भी उपायुक्त ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया कि मैं पूरे मामले को दिखाऊंगा और कोई अधिकारी नहीं सुन रहा है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के बावजूद अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त ने उपायुक्तों पर कार्रवाई करने की बजाय उनके जोन बदल दिए।
पहले भी आती रही हैं ये शिकायतें
बता दें कि प्रदेश की भजनलाल सरकार में पिछले काफी समय से ब्यूराक्रेसी के हावी होने की खबर सामने आती रहती हैं। कई बार अधिकारी मंत्रियों की बात को भी अनसुना कर देते हैं। हालांकि इसको लेकर शासन स्तर पर सीएम कई बार चेतावनी भी दे चुके हैं लेकिन अधिकारी किसी की भी सुनने को तैयार नहीं हैं। अगर सत्ताधारी पार्टी के विधायकों का ये हाल है तो विपक्ष और आम जनता, अधिकारियों से किस तरह परेशान होगी, इसको समझा जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः जोधपुर की ब्यूटीशियन का ‘कातिल’ गिरफ्तार, अब मिलेंगे पुलिस को 8 सवालों के जवाब
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
5 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines