BJP Leader Prahlad Gunjal To Join Congress: बीजेपी के कद्दावार नेता और कोटा उत्तर से पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल कांग्रेस जॉइन करेंगे। वह गुरुवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। जयपुर में उन्हें कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। प्रह्लाद गुंजल का कांग्रेस जॉइन करना तय है। इससे पहले अटकलों का बाजार गर्म था। वह बीजेपी से नाराज चल रहे थे।
राजस्थान के लिए कांग्रेस सीईसी में क्या हुई बात?
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग दिल्ली में हुई। जानकारी के अनुसार, इस मीटिंग में राजस्थान की 10 सीटों पर मुहर लग गई है। यानी अगली लिस्ट में बाकी बची 15 सीटों के बजाय 10 पर नाम घोषित किए जाएंगे। कहा जा रहा है कि कांग्रेस प्रह्लाद गुंजल को कोटा बूंदी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।
वसुंधरा राजे के करीबी रहे हैं प्रह्लाद गुंजल
प्रह्लाद गुंजल वसुंधरा राजे के करीबी रहे हैं। हालांकि वे कई बार विवादों में भी आ चुके हैं। कई साल पहले उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह गाली-गलौच कर रहे थे। इसी के साथ गुंजल कांग्रेस नेता और पूर्व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। हालांकि अब उनके कांग्रेस जॉइन करने का रास्ता साफ हो गया है।
क्यों नाराज हैं प्रह्लाद गुंजल?
प्रह्लाद गुंजल की नाराजगी की वजह टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सीट को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वे बीजेपी से इस सीट पर टिकट मांग रहे थे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। बताया जा रहा है कि प्रह्लाद गुंजल की वजह से कांग्रेस की सीईसी मीटिंग में फिर से मंथन किया गया है। वह लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले बीजेपी को राहुल कस्वां के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। चूरू सांसद कस्वां ने कांग्रेस जॉइन कर ली है। वह एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं।
पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी लड़ेंगी चुनाव
कांग्रेस सीईसी की मीटिंग में महाराष्ट्र की 7 और गुजरात की 10 सीटों पर भी चर्चा हुई। कल होने वाली मीटिंग में बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और यूपी की सीटों पर चर्चा होगी। कांग्रेस इसी के साथ पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी परिणीति शिंदे को चुनाव लड़ाएगी। उन्हें महाराष्ट्र की शोलापुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।
ये भी पढ़ें: राजस्थान से चुनाव लड़ेंगे चरणजीत सिंह चन्नी और जिग्नेश मेवाणी? सुखजिंदर रंधावा ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines