राजस्थान से चुनाव लड़ेंगे चरणजीत सिंह चन्नी और जिग्नेश मेवाणी? सुखजिंदर रंधावा ने तोड़ी चुप्पी

Charanjit Singh Channi Jignesh Mevani Lok Sabha Election 2024: कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि चरणजीत सिंह चन्नी और जिग्नेश मेवानी को राजस्थान से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि अब इस मामले पर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चुप्पी तोड़ दी है।

Charanjit Singh Channi Jignesh Mevani Sukhjinder Singh Randhawa

कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी और जिग्नेश मेवाणी।

Charanjit Singh Channi Jignesh Mevani Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी हैं। इस बीच चर्चा है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गुजरात के नेता जिग्नेश मेवाणी को राजस्थान से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। कहा जा रहा है कि दलित चेहरों को चुनावी मैदान में उतारकर कांग्रेस अपनी जीत के आंकड़े को बढ़ाना चाहती है। हालांकि अब केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ दी।

विज्ञापन

पंजाब के नेता राजस्थान से क्यों लड़ेंगे?

उन्होंने कहा कि सीईसी की मीटिंग में इन दोनों नामों पर कोई चर्चा नहीं की गई है। न तो चरणजीत सिंह चन्नी और न ही जिग्नेश मेवाणी का कोई नाम है। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नेता हैं, उन्हें राजस्थान से चुनाव क्यों लड़ाया जाएगा। रंधावा ने कहा- पता नहीं किसने ये नाम किसने चलाए। मुझे भी इस बारे में कॉल आया था, लेकिन ऐसी किसी बात की कोई चर्चा नहीं है। रंधावा ने कहा- हमारी सभी सीटों पर चर्चा हो गई है। हमने हर सीट पर एक ही नाम सुझाए हैं। लिस्ट जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन

दलित वोटरों पर नजर

जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सीट पर चरणजीत सिंह चन्नी और जयपुर से दलित नेता जिग्नेश मेवानी को चुनावी मैदान में उतारने की बात कही जा रही थी। कहा जा रहा था कि गुजरात वडगाम के विधायक जिग्नेश मेवानी और पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के जरिए कांग्रेस दलित वोटरों पर खास नजर रख रही है।

विज्ञापन

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खारिज कीं सभी अटकलें

दरअसल, श्रीगंगानगर में अनुसूचित जाति और सिख का बड़ा वोट बैंक है, कहा जा रहा था कि कांग्रेस चरणजीत सिंह चन्नी को उतारकर दलित और सिख वोट बैंक को साध सकती है। हालांकि श्रीगंगानगर में बाहरी लोगों का विरोध भी हो चुका है। ऐसे में कांग्रेस चरणजीत सिंह चन्नी को उतारने की गलती नहीं करेगी। यही वजह है कि बाहरी नेता के सवाल पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि पंजाब के नेता यहां क्यों लड़ेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ