---विज्ञापन---

BJP नेता प्रह्लाद गुंजल Congress करेंगे जॉइन, CEC की मीटिंग में राजस्थान पर क्या हुई बात?

BJP Leader Prahlad Gunjal To Join Congress: बीजेपी नेता प्रह्लाद गुंजल गुरुवार को कांग्रेस जॉइन करेंगे। वह जयपुर में पार्टी का हाथ थामेंगे। प्रह्लाद गुंजल बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। इसके बाद से ही उन्होंने बगावती तेवर दिखाए हैं।

---विज्ञापन---

BJP Leader Prahlad Gunjal To Join Congress: बीजेपी के कद्दावार नेता और कोटा उत्तर से पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल कांग्रेस जॉइन करेंगे। वह गुरुवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। जयपुर में उन्हें कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। प्रह्लाद गुंजल का कांग्रेस जॉइन करना तय है। इससे पहले अटकलों का बाजार गर्म था। वह बीजेपी से नाराज चल रहे थे।

राजस्थान के लिए कांग्रेस सीईसी में क्या हुई बात? 

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग दिल्ली में हुई। जानकारी के अनुसार, इस मीटिंग में राजस्थान की 10 सीटों पर मुहर लग गई है। यानी अगली लिस्ट में बाकी बची 15 सीटों के बजाय 10 पर नाम घोषित किए जाएंगे। कहा जा रहा है कि कांग्रेस प्रह्लाद गुंजल को कोटा बूंदी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

---विज्ञापन---

वसुंधरा राजे के करीबी रहे हैं प्रह्लाद गुंजल

प्रह्लाद गुंजल वसुंधरा राजे के करीबी रहे हैं। हालांकि वे कई बार विवादों में भी आ चुके हैं। कई साल पहले उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह गाली-गलौच कर रहे थे। इसी के साथ गुंजल कांग्रेस नेता और पूर्व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। हालांकि अब उनके कांग्रेस जॉइन करने का रास्ता साफ हो गया है।

---विज्ञापन---

क्यों नाराज हैं प्रह्लाद गुंजल? 

प्रह्लाद गुंजल की नाराजगी की वजह टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सीट को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वे बीजेपी से इस सीट पर टिकट मांग रहे थे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। बताया जा रहा है कि प्रह्लाद गुंजल की वजह से कांग्रेस की सीईसी मीटिंग में फिर से मंथन किया गया है। वह लोकसभा स्पीकर  ओम बिड़ला के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले बीजेपी को राहुल कस्वां के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। चूरू सांसद कस्वां ने कांग्रेस जॉइन कर ली है। वह एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं।

पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी लड़ेंगी चुनाव

कांग्रेस सीईसी की मीटिंग में महाराष्ट्र की 7 और गुजरात की 10 सीटों पर भी चर्चा हुई। कल होने वाली मीटिंग में बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और यूपी की सीटों पर चर्चा होगी। कांग्रेस इसी के साथ पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी परिणीति शिंदे को चुनाव लड़ाएगी। उन्हें महाराष्ट्र की शोलापुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: राजस्थान से चुनाव लड़ेंगे चरणजीत सिंह चन्नी और जिग्नेश मेवाणी? सुखजिंदर रंधावा ने तोड़ी चुप्पी

First published on: Mar 20, 2024 08:38 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola