Bikaner Road Accident : राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार की रात को भीषण हादसा हो गया। भारतमाला सड़क पर जैतपुर टोल के पास कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
महाजन थाना क्षेत्र में हुई घटना
बीकानेर से करीब 100 किलोमीटर दूर महाजन थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक कार हनुमानगढ़ से बीकानेर की ओर जा रही थी। इस दौरान कार ने खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी तेज थी कि कार के आगे वाला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। ट्रक से टकराते ही कार में बैठे दो लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे।
यह भी पढे़ं : राजस्थान में 8 लीटर शराब रखने की मिले अनुमति, सरकार ने किया विरोध तो मिला जवाब, ‘आप भी रात 8 बजे के बाद बैठते होंगे’
कार में बैठे लोगों की हुई मौत
इस सड़क दुर्घटना में कार में बैठे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल है। उसे स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मृतकों के रिश्तेदारों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है।
यह भी पढे़ं : राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत पर फायरिंग, गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद मिली थी धमकी
हादसे में पूरा परिवार हुआ खत्म
बताया जा रहा है कि कार हरियाणा की है और मृतक हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित मंडी डबवाली के रहने वाले थे। इस हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान नीरज कुमार, पत्नी सुनयना, पिता शिव कुमार, मां आरती, बेटा डब्बू और बेटी भूमिका के रूप में हुई है।
संबंधित खबरें
आग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
48 mins agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines